फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   'Mummy understand your friend, share everything'

‘मम्मी को समझें अपना मित्र, हर बात करें शेयर’

Fri, 08 Nov 2019 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
'Mummy understand your friend, share everything'
हिन्दू महिला माहाविद्यालय में अमर उजाला द्वारा आयोजित पुलिस पाठशाला में छात्राओं को जानकारी दे? - फोटो : SHAMLI
शामली। मम्मी को अपना मित्र ही समझें। उनसे हर बात शेयर करें। यदि आप उनसे कोई बात छिपाती हैं तो समझो आप गलत रास्ते पर हैं। यदि आपका लक्ष्य तय है, बेहतर योजना है तो आप एकाग्रता और मेहनत के बल पर मंजिल आसानी से हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन

एसपी अजय कुमार ने शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हिंदू महिला महाविद्यालय में आयोजित पुलिस की पाठशाला में छात्राओं से बातें कहीं। उन्होंने छात्राओं को सफलता और सेल्फ डिफेंस के टिप्स दिए। कहा कि इंसान को अपना लक्ष्य निर्धारित करके सकारात्मक सोच के साथ मेहनत, ईमानदारी और टीम भावना से आगे बढ़ना चाहिए। ऐसा करने वाला व्यक्ति अपना लक्ष्य हमेशा हासिल करता है। कालेज के सचिव ब्रजभूषण संगल ने कहा कि पुलिस की पाठशाला से छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ा है। इसके सार्थक परिणाम होंगे।
विज्ञापन

कालेज प्राचार्य मंजू गर्ग ने कहा कि अमर उजाला का ये प्रयास बेटियों को सशक्त बनाने में सफल होगी। इससे बेटियों के मन का डर और झिझक निकलेगी। इससे पूर्व एसपी ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में अपराजिता टीम की डॉक्टर नीलम शुक्ला, समाजसेवी रीतू गोयल, वीना अग्रवाल, पूजा बंसल, शालू गर्ग, अंजली विश्वकर्मा, उद्यमी अंकित गोयल, डॉक्टर रीतिराज आदि मौजूद रहे। कालेज स्टाफ में डॉक्टर मोनिता, नीरज, वीनस, चेतना, प्रवेश आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं के सवालों का एसपी ने दिया जवाब
खुद में हुनर पैदा करो
बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा इरम कुरैशी ने पूछा की यदि किसी लड़की को पढ़ाई के लिए घर वालों का सपोर्ट कम मिले तो क्या करना चाहिए। एसपी ने कहा कि कुछ घरों में ऐसा संभव है, लेकिन इसके लिए खुद में इतना हुनर पैदा करो कि घर वालों को लगे कि उनकी बेटी कामयाबी की मंजिल पा सकती है। वे अपना नजरिया खुद बदल लेंगे।
मन के साथ दिमाग से भी सोचो
बीए प्रथम वर्ष की छात्रा मानसी ने पूछा कि मन करता है, अच्छा कार्य करो लेकिन सोच यह भी रहती है कि मत करो कहीं गलत ना हो जाए। एसपी ने कहा की मन के साथ साथ दिमाग भी लगाओ। दिमाग से सोचो की क्या करने में अच्छाई है। जिसे आप कर सकते हैं, वही काम करो।
रट्टे लगाने की बजाय एकाग्रता से पढ़ो
बीए फाइनल की छात्रा शिवानी ने पूछा कि वो आईएस या पीसीएस बनना चाहती है, इसके लिए क्या करें। एसपी ने कहा की अपना लक्ष्य तय करके एकाग्रता और मन से पढ़ों। रट्टे लगाने या रात के दो दो तीन बजे पढ़ने की बजाय सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ोगी तो मंजिल जरूर मिलेेगी।
मम्मी से हर बात शेयर करो
छात्रा मानसी ने पूछा कि यदि उन्हें लगे कि उनके साथ कुछ गलत होने वाला है तो क्या करें। एसपी ने कहा कि तुरंत अपनी मम्मी से बात शेयर करें। पूरी बात बताएं। यदि वह अपनी मम्मी से कुछ छिपाती हैं तो इसमें कहीं न कहीं आप भी दोषी है।
दो छात्राओं को मिलेगा पुरस्कार
एसपी अजय कुमार ने पाठशाला में सफलता के मूल मंत्र फाइव एप्पल के आसान तरीके से सफलता के टिप्स दिए। बाद में उनका टेस्ट लिया। सही जवाब देने पर बीए प्रथम वर्ष की छात्रा मानसी उपाध्याय और बीए फाइनल की छात्रा शिवानी को एक एक हजार रुपये नगद और प्रशस्ति पत्र पुलिस की ओर से देेने की घोषणा की।

ग्रामीण छात्राओं का चित्रकारी हुनर देख एसपी ने दी शाबाशी
शामली। कालेज में चित्रकला प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। छात्राओं ने ग्रामीण परिवेश में बेटियों के रहन सहन के अलावा बेटियों की शिक्षा सहित कई सामायिक मुद्दों पर अपने मन के भाव पेटिंग के माध्यम से व्यक्त किए। कालेज की दीवार पर पेंटिंग देख एसपी हैरान हो गए। बताया गया कि ये पेटिंग बनाने वाली अधिकांश ग्रामीण क्षेत्र की छात्राएं हैं। एसपी ने इसे बनाने वाली छात्राओं के साथ पेंटिंग के पास खड़े होकर फोटो खिंचवाए। बीए फाइनल की छात्रा आयुष्का, आयशा, संगीता, रीता, मानसी के अलावा बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा वैष्णवी, मानसी, आयुषी गोयल की पेंटिंग शानदार रही। छात्राओं ने रंगोली भी बनाई थी। कला प्रवक्ता मानसी रुहेला ने भी छात्राओं संग रंगोली बनवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed