फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mulayam Singh will live in the hearts of the people: Sudhir Panwar

जनता के दिलों में जीवित रहेंगे मुलायम सिंह : सुधीर पंवार

Thu, 13 Oct 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Mulayam Singh will live in the hearts of the people: Sudhir Panwar
शामली में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को श्रद्घांजलि देते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : SHAMLI
जनता के दिलों में जीवित रहेंगे मुलायम सिंह : सुधीर पंवार
विज्ञापन

शामली। सपा कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर और सपा संरक्षक एवं पूर्व केंद्रीय रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव की याद में श्रद्धांजलि सभा की। जिसमें डॉक्टर राममनोहर लोहिया एवं मुलायम सिंह यादव के चित्रों पर पुष्प अर्पित करके याद किया गया।
बुधवार को मुंडेट कला गांव में सपा के कैंप कार्यालय में डॉक्टर राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर डॉक्टर राम मनोहर लोहिया और सपा संरक्षक एवं पूर्व केंद्रीय रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव के चित्र पर कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित किए। दो मिनट का मौन रखकर दिवगंत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। लखनऊ से सपा के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर सुधीर पंवार ने शोक संदेश में कहा कि मुलायम सिंह यादव समाजवादी पार्टी को अपने खून, पसीने से सींच कर खड़ा कर गए हैं। पार्टी किसान, मजदूर, महिला, मुस्लिम दलित के सवालों पर कोई समझौता नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह की विचारधारा व संघर्ष समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के दिलों में हमेशा जिंदा रहेगा। उन्होंने कहा कि सैफई में अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के नेताओं की उपस्थिति से स्पष्ट हो गया है कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका होने वाली है।
विज्ञापन

शोकसभा में सपा के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर निर्वाल ने डॉ. राममनोहर लोहिया को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि डॉ. लोहिया ने गरीबों, वंचितों के लिए कार्य किया। इस मौके पर सपा के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र ताना, नीटू प्रधान, अल्पसंख्यक सभा उप्र के पूर्व सदस्य शरीफ अहमद पलठेड़ी ने कहा कि भूतपूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के साथ किसानों, मजदूरों और अल्पसंख्यकों के लिए मसीहा के रूप में काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा में मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर विक्की प्रधान, संजीव राझड़, रईस मिर्जा, गोपाल कश्यप, देवेंद्र वालिया, जावेद जंग बिट्टू प्रधान विश्वजीत पंवार, सच्चू प्रधान, विजेंद्र सिंह, नीटू चौधरी, दिनेश फौजी, उमराव सिंह कश्यप, मनीष चौधरी, सुधीर बालियान, नीरज पहलवान आदि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed