{"_id":"63c056b2d18e7c4da30b00d2","slug":"mukim-gangs-sharp-shooter-munshad-khandravali-produced-shamli-news-c-14-1-76411","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: मुकीम गिरोह के शार्प शूटर मुंशाद खंद्रावली की कोर्ट में पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: मुकीम गिरोह के शार्प शूटर मुंशाद खंद्रावली की कोर्ट में पेशी
Fri, 13 Jan 2023 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 13 Jan 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
कैराना कोर्ट में कुख्यात मुन्शाद खंद्रावली को पेशी पर ले जाती दिल्ली पुलिस
-
- 1
-
Link Copied
शामली, कैराना। दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद मुकीम काला गिरोह के शार्प शूटर मुंशाद खंद्रावली की 2014 के रंगदारी के मुकदमे में कैराना कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बीच पेशी कराई गई। पेशी के दौरान कैराना कोतवाली की सरकारी गाड़ी भी कचहरी परिसर में मौजूद रही। कोर्ट में पेशी के बाद मुंशाद को बंदी रक्षक दिल्ली जेल में ले गए।
मुकीम गिरोह के शार्प शूटर मुंशाद खंद्रावली पर कैराना थाने में 2014 में रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज है। 2014 में रंगदारी और व्यापारियों की हत्याओं के बाद कैराना से पलायन हुआ था। फरवरी 2017 में मुंशाद खंद्रावली मैनपुरी जेल से फरार हो गया था। जिसके बाद एक सितंबर 2017 को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने मुंशाद को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद से वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। बृहस्पतिवार को दिल्ली तिहाड़ जेल से बंदी रक्षकों की गाड़ी में मुंशाद को कड़ी सुरक्षा में कचहरी लाया गया। अपर जिला सत्र न्यायालय में पेशी के बाद दिल्ली पुलिस उसे वापस अपने साथ दिल्ली ले गई।