फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana: Camps will be organized in 14 villages to meet the target

लक्ष्य पूरा करने के लिए 14 गांव में लगेंगे शिविर

Sun, 15 Mar 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana: Camps will be organized in 14 villages to meet the target
शामली। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में पात्र लाभार्थियों का लाभ दिए जाने के उद्देश्य से जिले भर में लक्ष्य पूरा करने के लिए 16 मार्च से 21 मार्च तक 14 गांवों में शिविर लगाए जाएंगे। जिला प्रशासन द्वारा शिविर में सभी खंड विकास अधिकारियों समेत अन्य अधिकारियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना महिला एवं बाल विकास विभाग संचालित है। योजना का मुख्य उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या को समाप्त करना, समान लैंगिक अनुपात स्थापित व बालिकाओं को स्वावलंबी बनाने में सहायता प्रदान करना के उद्देश्य से बालिका के जन्म के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करना है। योजना के तहत पात्र लाभार्थियों का चिन्हांकन करते हुए योजना का लाभ प्रदान किए जाने हेतु गत 08 जनवरी 2020 को जिले का भौतिक लक्ष्य 4000 से बढ़ाकर 13000 कर दिया गया है। डीएम जसजीत कौर के निर्देश पर लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करने के उद्देश्य से ग्राम स्तर पर गांव-गांव में शिविर लगाए जाएंगे। योजना के पूर्ति अधिकारियों, कर्मचारियों की ड्यूटी ग्राम में लगाई गई है। योजना के तहत 16 मार्च को थानाभवन दखौड़ी जमालपुर के प्राथमिक विद्यालय एक में खंड विकास अधिकारी, एडीओ समाज कल्याण, संबंधित ग्राम के ग्राम सचिव, इंद्रेश कुमार (प्रोबेशन विभाग) हरड़ फतेहपुर में 17 मार्च, कैडी गांव, 18 मार्च को ऊन ब्लाक के केरटू गांव में संबंधित ग्राम के प्राथमिक विद्यालय खंड विकास अधिकारी, एडीओ समाज कल्याण संबंधित ब्लाक - ग्राम के ग्राम सचिव, साजिद प्रोबेशन विभाग, रजाकनगर में 17 मार्च, हथछौया 18 मार्च में पीरखेड़ा, 19 मार्च, कैराना ब्लाक के तीतरवाडा गांव मे 20 मार्च में संबंधित ग्राम के प्राथमिक विद्यालय एक में खंड विकास अधिकारी, एडीओ समाज कल्याण (संबंधित ब्लाक के संबंधित ग्राम के ग्राम सचिव, प्रोवेशन विभाग के नीरज, ऊंचा गांव में 21 मार्च, लांक गांव में 16 मार्च को संबंधित ग्राम के प्राथमिक विद्यालय एक में खंड विकास अधिकारी अजय सागर, सुपरवाइजर समाज कल्याण, संबंधित ग्राम के ग्राम सचिव, लिलौन गांव में 17 मार्च, बहावड़ी 18 मार्च, कांधला ब्लाक के लिसाढ गांव में 19 मार्च को संबंधित ग्राम के प्राथमिक विद्यालय एक में खंड विकास अधिकारी, एडीओ समाज कल्याण (संबंधित ब्लाक) के संबंधित ग्राम के ग्राम सचिव, खंद्रावली गांव में 20 मार्च को, जसाला गांव में 21 मार्च को संबंधित अधिकारियों, कर्मचारी पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक कन्या सुमंगला योजना की सभी नोडल अधिकारी शिविर में मौजूद रहेंगे। योजना से संबंधित ऑफलाइन आवेदन कराने की व्यवस्था बनाएंगे। जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रसून राय ने बताया कि सभी खंड विकास अधिकारी अपने ब्लाक के संबंधित गांव में कैंप की तिथि से एक दिन पूर्व योजना के कैंप के संबंध में मुनादी कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed