{"_id":"60a2b3a68ebc3e80bd09c3d2","slug":"mukesh-chaudhary-tapan-will-represent-district-rifle-association-shamli-news-mrt538753341","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला राइफल एसोसिएशन से मुकेश चौधरी और तपन मलिक नामित हुए।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला राइफल एसोसिएशन से मुकेश चौधरी और तपन मलिक नामित हुए।
विज्ञापन
मुकेश चौधरी, तपन करेंगे जिला राइफल एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व
शामली। उत्तर प्रदेश राइफल एसोसिएशन लखनऊ में जनपद शामली की ओर से प्रतिनिधित्व करने के लिए दो निशानेबाज प्रतिनिधियों के नाम का चयन किया गया है। डीएम जसजीत कौर ने दोनों चयनित नामों की जानकारी पत्र के माध्यम से यूपी स्टेट राइफल एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी को भेज दी है।
यूपी स्टेट राइफल एसोसिएशन लखनऊ में जिले के प्रतिनिधित्य के लिए जिलाधिकारी जसजीत कौर ने शामली राइफल क्लब के अध्यक्ष मुकेश चौधरी, नेशनल शूटर तपन मलिक निवासी लांक को चयनित किया है। दोनों प्रतिनिधियों के नाम लखनऊ भिजवा दिए हैं। यूपी स्टेट राइफल एसोसिएशन लखनऊ में अब दोनों प्रतिनिधि निशानेबाजों की समस्याओं को आसानी से रख सकते हैं। बता दें कि मुकेश चौधरी एवं तपन मलिक ने शामली में शूटिंग की नींव रखी थी। उनसे शूटिंग की सीख लेकर जनपद में तथा बाहर भी जगह जगह शूटिंग रेंज खुल चुकी हैं।