{"_id":"613901bd8ebc3ef2c07135b4","slug":"mufti-athar-shamsi-meets-rss-chief-mohan-bhagwat-shamli-news-mrt555373129","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मिले मुफ्ती अतहर शम्सी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मिले मुफ्ती अतहर शम्सी
विज्ञापन
पुणे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघ संचालक डॉक्टर मोहन भागवत से मुलाकात करते कैराना (शामल?
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मिले मुफ्ती अतहर शम्सी
कैराना। पुणे (महाराष्ट्र) में ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पॉलिसी फाउंडेशन के आह्वान पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत व कस्बे की अल कुरआन एकेडमी के डायरेक्टर मुफ्ती अतहर शम्सी के बीच विशेष मुलाकात हुई।
कार्यक्रम में आरएसएस सरसंघ संचालक मोहन भागवत ने देश भर से आए मुस्लिम दानीश्वरों, उद्योगपतियों, लेखकों, उलमा आदि से मुलाकात की थी। मुफ्ती अतहर शम्सी ने बताया कि इस मुलाकात में बातचीत का मुद्दा था कि देश के विभिन्न समुदायों में आपसी विश्वास बहाली को कैसे तेज किया जाए। मुलाकात में इस बात की संभावनाएं तलाशने की कोशिश की गईं कि देश के दोनों बड़े समुदाय किस तरह आपस में सहयोग करके देश को विश्वगुरु बना सकते हैं। इसके लिए सारे समुदाय मिलकर राष्ट्र सर्वोपरि की भावना से काम करें। मुफ्ती अतहर शम्सी ने कहा कि उन्होंने कांफ्रेंस में कुरआन का यह संदेश पहुंचाने की कोशिश कि संपूर्ण मानवता एक ही खुदा की देन हैं। इसलिए कुरआन के इस संदेश के मुताबिक़ धर्म, समुदाय अलग-अलग होते हुए भी हर समुदाय को राष्ट्र निर्माण के पुण्य काम में अपना पूर्ण दायित्व निभाना चाहिए। ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पॉलिसी फाउंडेशन के द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम सराहनीय रहा और देश भर के हिंदुओं व मुस्लिमों द्वारा इसकी प्रशंसा की जा रही है।