{"_id":"5f4951808ebc3e9ff3777e9e","slug":"mp-launches-sanitizer-machine-shamli-news-mrt4985288102","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़नी होगी : कांता कर्दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़नी होगी : कांता कर्दम
विज्ञापन
शामली सेंट आर सी कान्वेंट स्कूल में सैनेटाइजर मशीन का उद्वघाटन करती राज्य सभा सांसद कान्ता कर्द
- फोटो : SHAMLI
- सांसद ने सैनिटाइजर मशीन का शुभारंभ किया
शामली। भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष, राज्य सभा सांसद कांता कर्दम ने कहा कि कोरोना महामारी के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने कहा कि पिछले छह माह में हमारी दुनिया एकदम बदल गई है।
शुक्रवार को सेंट आरसी कांवेंट स्कूल में कांता कर्दम ने सैनिटाइजर मशीन का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि छह माह में रहन सहन, रोजगार, मानव की दुनिया एकदम बदल गई है। प्रधानमंत्री ने देश में लॉकडाउन लागू करके कोरोना पर लगाम लगाने का काम किया है।
शामली नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल ने बताया कि हमारा परिवार शामली की ओर से सात हैंड फ्री ऑटोमैटिक सैनिटाइजर लगवाई गई हैं। जिसमें चार मशीनें शहर के धार्मिक स्थलों पर एवं वीवी इंटर कॉलेज, जैन कन्या इंटर कॉलेज, हिंदू कन्या इंटर कॉलेज शामली में छात्राओं, अभिभावकों की सुरक्षा की दृष्टि से लगवाया गया है। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष मीनू संगल, मोहित जैन, राजन बत्रा, सीए अरिहंत जैन, डॉक्टर सुजीत चौहान, प्रमोद जांगिड़, राजू, योगेंद्र निर्वाल, मनीष भटनागर, ब्रजमोहन शर्मा, वंश मेहरा, संजीव आदि मौजूद रहे।