फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   MP gave instructions to dispose of pending applications

Shamli News: सांसद ने लंबित आवेदनों का निस्तारण करने के दिए निर्देश

Sat, 26 Aug 2023 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
MP gave instructions to dispose of pending applications
शामली कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक लेते सांसद प्रदीप चौधरी व मौजूद ड
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। सांसद प्रदीप चौधरी ने लंबित ऋण आवेदनों की बैंक शाखावार समीक्षा करते हुए सभी लंबित आवेदनों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में सांसद ने कहा बैंकों में हवा पानी आदि की व्यवस्था दुरुस्त रखें और लाभार्थियों के साथ मधुर व्यवहार रखते हुए एक पॉजिटिव सोच के साथ ऋण संबंधी कार्य को समय से पूरा करें। क्योंकि देश की इकोनॉमी को बढ़ाने में बैंकों का बहुत बड़ा योगदान है। इसलिए सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण हो। डीएम रविंद्र सिंह ने सभी बैंकों को दिए गए निर्देशों के अनुपालन में विभिन्न योजनाओं में प्राप्त ऋण संबंधी आवेदनों में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कर निस्तारण करने के निर्देश दिए।

बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक लखनऊ से लीड बैंक ऑफिसर मार्कंडेय चतुर्वेदी ने सभी बैंकों से कहा कि राज्य प्रायोजित योजनाओं के अंतर्गत जो आवेदन आते हैं उनका शीघ्रता से निपटारा करें। इस अवसर पर सीडीओ रंजीत सिंह, एडीएम संतोष कुमार सिंह, लीड बैंक मैनेजर उमाशंकर गर्ग, जिला विकास अधिकारी रजत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed