{"_id":"60a952dc8ebc3e6e8e2afbb6","slug":"mp-fund-not-found-for-second-year-in-corona-transition-period-shamli-news-mrt5394514177","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण काल में दूसरे साल नहीं मिली सांसद निधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण काल में दूसरे साल नहीं मिली सांसद निधि
विज्ञापन
शामली। कैराना सांसद प्रदीप चौधरी के कार्यकाल के दो साल पूरे हो रहे हैं। इन दो साल में एक साल तो कोरोना संक्रमण में गुजर गया। सांसद निधि के पहले साल के ही पांच करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं, जिनमें से ढाई करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। दूसरी किस्त के ढाई करोड़ में से 50 लाख ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना के लिए जारी कर दिए गए हैं। सांसद की निधि सहारनपुर और शामली जनपद के क्षेत्रों में खर्च होती है।
केंद्र सरकार के जारी आदेश के तहत दो साल तक सांसद निधि प्राप्त नहीं हो पाएगी। शुरुआती साल वर्ष 2019 में प्रथम किस्त के ढाई करोड़ रुपये मिले थे। कैराना लोकसभा क्षेत्र में एक करोड़ 50 लाख रुपये की धनराशि सहारनपुर जिले की गंगोह और नकुड़ विधानसभा क्षेत्र और एक करोड़ रुपये की धनराशि शामली जिले की कैराना, शामली और थानाभवन विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों पर खर्च करने के लिए प्रस्ताव भेजे गए। ये कार्य पूर्ण हो चुके हैं। पहले साल की दूसरी किस्त के ढाई करोड़ करीब 15 दिन पहले ही प्राप्त हुए हैं। सांसद ने इसमें से शामली जिले के झिंझाना सीएचसी पर ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना के लिए 50 लाख रुपये की दिए हैं। अवशेष दो करोड़ लोकसभा क्षेत्र पर विकास कार्यों के लिए खर्च किए जाएंगे।
सांसद ने गिनाए कराए गए कार्य....
- कैराना सांसद प्रदीप चौधरी ने बताया कि दो साल में कैराना लोकसभा क्षेत्र के पिलखनी गांव में मेडिकल कॉलेज में आक्सीजन प्लांट लगाने का काम किया, जिसका शनिवार 22 मई को उनके द्वारा शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन
- क्षतिग्रस्त बिड़ौली- चौसाना मार्ग निर्माण के लिए प्रदेश सरकार से धनराशि स्वीकृत कराई।
- कैराना क्षेत्र में मामौर झील के सुधार के लिए 78 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट स्वीकृत कराया।
- दिल्ली- शामली-सहारनपुर रूट पर सेवा सर्विस ट्रेन शुरू कराई।
- शामली जिले में केंद्रीय विद्यालय स्थापना के लिए भूमि उपलब्ध कराई।
- संसद में दिल्ली-शामली-सहारनपुर हाईवे के चौड़ीकरण के प्रयास किए, जिसका निर्माण अब हो रहा है।
दो गांवों का आदर्श ग्राम योजना में किया चयन
शामली। सांसद प्रदीप चौधरी ने वर्ष 2019-20 में दथेड़ा और वर्ष 2021-22 में बिन्ना खेड़ा गांव का आदर्श गांव के रूप में चयन किया। सांसद का कहना है कि दोनों गांवों में अधिकारियों को भेजकर समस्याओं की जानकारी के लिए बैठक कराई गई है, लेकिन कोरोना संक्रमण काल में धनराशि न आने से विकास कार्य नहीं करा पाए हैं। वह जल्दी गांवों में जाकर दोनों गांवों की विकास योजना तैयार कराएंगे। दोनों गांवों के आम नागरिकों को सामाजिक बुुराई दूर करने के लिए जागरूक किया जाएगा।
कसौटी पर खरे नहीं उतरे सांसद: हरेंद्र मलिक
शामली। पूर्व सांसद एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरेंद्र मलिक का कहना है कि जनता ने प्रदीप चौधरी को जिताकर क्षेत्र के विकास की उम्मीद की थी। विकास कार्य कराने में सांसद जनता की कसौटी पर खरे नहीं उतरे हैं।
सांसद की भावी विकास योजना
- कैराना लोकसभा क्षेत्र के हर गांव में आम नागरिकों को शुद्ध पानी की उपलब्धता कराना।
- कैराना- कांधला क्षेत्र में पीएसी बटालियन कार्यालय भवन, ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना के लिए बजट स्वीकृत कराकर निर्माण कराना।
- जिला मुख्यालय पर केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए बजट स्वीकृत कराना।