{"_id":"6a2dad4ddc8f2f9dc2028d8c","slug":"motorcyclist-dies-after-collision-with-tractor-trolley-on-highway-shamli-news-c-26-1-smrt1048-167551-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Sun, 14 Jun 2026 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
कांधला। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गांव नानूपुरी मोड़ के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार रिहान (23) की मौत हो गई। वह शामली इंडस्स्ट्रीयल एरिया में पानी के प्लांट पर काम करता था।
जिला मुजफ्फरनगर के कस्बा बघरा निवासी रिहान पुत्र इस्लाम शामली में इंडस्स्ट्रीयल एरिया स्थित पानी के प्लांट पर काम करता था। शनिवार को वह किसी काम से कांधला आया था। काम करने के बाद वह शामली लौट रहा था। रास्ते में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गांव नानूपूरी मोड़ के पास पहुंचा तभी सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की बाइक में टक्कर से रिहान गंभीर घायल हो गया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से उसे सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। परिजनों की तरफ से अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।