फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Motivated to make women self-reliant

महिलाओं को स्वावलंबी बनने के लिए किया प्रेरित

Sat, 13 Nov 2021 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Motivated to make women self-reliant
शामली। मिशन शक्ति-3 अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को सभी ब्लॉक क्षेंत्रों में स्वावलंबन कैंप का आयोजन किया गया। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी व प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी अंशुल चौहान ने बताया कि कैंप में बच्चों और महिलाओं को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ आदि के बारे में बताकर आवेदकों को लाभान्वित करने को दस्तावेज एकत्र किए गए। कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के के पोषण माह, वजन दिवस तथा संभव अभियान आदि कार्यक्रमों के बारे में बताया गया। जिला प्रोबेशन कार्यालय की बाल संरक्षण अधिकारियों व कर्मचारियों ने शामली ब्लॉक के गांव करौदा हाथी, ब्लॉक कैराना के ग्राम कंडेला, ब्लॉक ऊन के ग्राम बझेडी, ब्लॉक कांधला के डांगरौल, ब्लॉक थानाभवन के ख्यावड़ी कैंप लगाए। जिसमें महिलाओं और बालिकाओं को यौन हिंसा, लैंगिक असमानता, कन्या भ्रूण हत्या, घरेलू हिंसा आदि के संबंध में जागरूक किया गया।
विज्ञापन

महिलाओं की सहायता और शिकायत संबंधी हेल्पलाइन जैसे 181, 1090-वीमेन पावर लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन 112, 102, 108 व 1076 आदि के बारे में विस्तार से बताया। स्कूल, कॅालेजों में प्रधानाचार्य, शिक्षिकाओं व बालिकाओं को भी जागरूक किया गया और विभागीय योजनाओं के पर्चे भी वितरित किए गए। ग्राम प्रधान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, बाल संरक्षण इकाई के अधिकारी, कर्मचारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed