फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mothers shout in temples

मंदिरों में गूंजे मां के जयकारे

Sun, 18 Mar 2018 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली। Updated Sun, 18 Mar 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
Mothers shout in temples
religious - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। श्री दुर्गा नवरात्र महोत्सव में पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैल पुत्री की विशेष पूजा करने के लिए शहर के मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। दीप प्रज्वलित करके ध्वजा, नारियल, सुपारी, फल, फूल अर्पित करके मनोकामनाएं मांगी। पूरा दिन मां के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन


श्री दुर्गा नवरात्र महोत्सव में श्री हनुमान धाम, गौशाला रोड मां सती मंदिर, टंक ी रोड स्थित माता वैष्णो देवी-भैरव मंदिर, मां शाकंभरी देवी मंदिर, मोहल्ला रेलपार स्थित मां दुर्गा मंदिर, पुुरानी सब्जी मंडी, करनाल रोड स्थित मां शाकंभरी देवी मंदिर, माजरा रोड स्थित भाकूवाला मंदिर, बुढ़ाना रोड स्थित बलभद्र मंदिर, कैराना रोड स्थित गुलजारी वाला मंदिर, नवीन मंडी स्थल मां दुर्गा-शिव मंदिर, मोहल्ला बरखंडी महादेव मंदिर, सदाशिव मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की विशेष पूजा अर्चना के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन


पहले दिन घरों में मां दुर्गा की चौकी पर प्रतिमा और कलश स्थापना करके भव्य दरबार सजाया गया। अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित करके मां की विशेष पूजा-अर्चना की गई। मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैल पुत्री की विशेष पूजा -अर्चना की गई। इस मौके पर गणेश जी लक्ष्मी जी के साथ साथ सरस्वती, नवग्रह, मां दुर्गा का पूजन किया गया। दुर्गा स्त्रोत, श्री दुर्गा सप्तमी पाठ, चालीसा के बाद आरती उतारी गई। मां के भजन पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed