फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mother Saraswati manifesto celebrated with pomp across the district

- जिले भर में धूमधाम से मनाया मां सरस्वती प्रकटोत्सव

Thu, 30 Jan 2020 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Mother Saraswati manifesto celebrated with pomp across the district
शामली देवी उमराकौर वैदिक इन्टर कॉलिज बनत में बसंत पचंमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती ? - फोटो : SHAMLI
जिले भर में धूमधाम से मनाया मां सरस्वती प्रकटोत्सव
विज्ञापन

शामली। जिले भर में वसंत पंचमी का त्योहार मां सरस्वती प्रकटोत्सव के रूप में धूमधाम से मनाया गया। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के चौराहों-नुक्कड़ों पर विधिविधान से हवन पूजन यज्ञ आयोजित किए गए।
बृहस्पतिवार को मोहल्ला मुरारीवाला कुआं परिवार की ओर से मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। मुख्य यजमान नगरपालिका परिषद के पूर्व सदस्य मनोज मित्तल रहे। पंडित देवेंद्र प्रसाद भट्ट द्वारा पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर डॉ. विपिन कौशिक, प्रमोद मित्तल,सुरेंद्र सिंह, मुकेश संगल, शालू संगल, मीरा मित्तल, कविता मित्तल, मंजू मित्तल, राधेश्याम मित्तल, अनिल नामदेव, अरविंद बजाज, रोबिन गर्ग सभासद, संदीप जैन, राजकुमार, मनोज जाटव, सूरज राज, दीपक ठाकुर, दुर्गेश नामदेव, राजकुमार मित्तल, नितिन जैन, मोहक चौधरी, दीपांशु शर्मा, उज्जवल नामदेव, आदि रहे।
विज्ञापन

गोशाला रोड स्थित ओपन जिम पार्क में वरिष्ठ नागरिक वेलफेयर सोसाइटी कार्यालय में हवन- यज्ञ आयोजित किया गया। यज्ञ आचार्य देवेंद्र रहे। मुख्य यजमान समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र विश्वकर्मा, मुख्य रूप से सुभाष शर्मा, महिपाल शर्मा, नरेंद्र शर्मा, सलेक चंद, टोनी गिरी, सत्यपाल पालु ने भी यज्ञ में आहुति डाली। सुनीता गोस्वामी ने भजन प्रस्तुत किया। बीएसएम स्कूल में प्रार्थना सभा में स्कूल चेयरमैन सूर्यवीर सिंह, मैनेजर छाया सिंह, प्रधानाचार्य राजकुमार धीमान आदि ने दीप प्रज्ज्वलित किया गया। पूनम नामदेव ने व वसंत पंचमी का महत्व समझाया। छाया सिंह, चेयरमैन सूर्यवीर सिंह, प्रधानाचार्य राजकुमार धीमान, अध्यापक मनोज मलिक, नीरज कौशिक, आशु पंडित, सुनीता चौधरी, संजीव कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में यज्ञ, सरस्वती पूजन और पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद, उपप्रधानाचार्य मलूकचंद ने वसंत पंचमी और वीर हकीकत राय के जीवन पर प्रकाश डाला। राष्ट्रीय हिंदी उत्थान परिषद द्वारा आयोजित जनपदीय प्रतियोगिताओं में प्राप्त पुरस्कारों का वितरण किया गया। पत्र लेखन में विद्यालय के 35 छात्र, निबंध लेखन मेें 11 छात्र प्रथम स्थान पर रहे। विद्यालय के जतिन मलिक और चिराग बालियान ने निबंध लेखन में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त करके विशेष पुरस्कार प्राप्त किया। इस अवसर पर आचार्य अरविंद कुमार, मोहर सिंह, वसीम खान, अक्षय, नीटू कश्यप, सोमदत्त, अंकुर कुमार, पवन कुमार, मधुबन, सचिन कुमार, प्रमोद कुमार, परितोष, अंकित भार्गव, प्रदीप कुमार, अशोक कुमार मौजूद रहे।
शामली,जलालाबाद। देवी उमराकौर वैदिक बनत में वसंत पंचमी कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य देवेद्र पाल राणा, माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा के प्रदेश संगठनमंत्री रामपाल सिंह ने किया। मां सरस्वती के रूप में प्रज्ञा ने मनमोहक प्रस्तुति दी। गायन समूह में अंबिका, मानसी, शुगन निशि, नंदनी, खुशी, एलिस, कीर्ति और नृत्य समूह में आराध्या, सुविधा आदि मौजूद रहे।

जलालाबाद कस्बे के विंध्या मंदिर, गुरु नानक कन्या इंटर कालेज, सेंट स्टीफन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, बीएसएम डिग्री कालेज, डीएवीपब्लिक स्कूल, नेशनल पब्लिक इंटर कालेज में वसंतोत्सव मनाया गया। ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य चंद्रसेन चौधरी ने वसंत पंचमी का महत्व समझाया। श्री राधाकृष्ण मंदिर बोहरान, दुर्गा देवी मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर गांधी चौक, पंजाबी सत्संग भवन, श्री राम मंदिर में पीले रंग मे रंगे मीठे चावलों का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed