फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Most henchmen of the Mukim Kala gang are behind bars; Rizwan is now commanding the gang.

Shamli News: मुकीम काला गैंग के ज्यादातर गुर्गे सलाखों के पीछे, रिजवान संभाल रहा गिरोह की कमान

Fri, 07 Aug 2026 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 07 Aug 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Most henchmen of the Mukim Kala gang are behind bars; Rizwan is now commanding the gang.
fggf
शामली। कुख्यात मुकीम काला और उसके बाद अलग गैंग बनाकर सक्रिय हुए फुरकान के मारे जाने के बाद पुलिस की नजर दोनों गिरोह के बचे हुए सदस्यों पर टिकी हुई है। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार मुकीम काला गैंग के अधिकांश सदस्य या तो जेल में बंद हैं या पुलिस कार्रवाई में मारे जा चुके हैं। पुलिस गिरफ्त से बाहर वालों की तलाश तेज की गई है।
विज्ञापन


एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वर्ष 2021 में चित्रकूट जेल गैंगवार में मुकीम काला की मौत के बाद गिरोह की कमान उसके करीबी रिजवान ने संभाल ली थी। पुलिस की लगातार कार्रवाई के चलते गिरोह का नेटवर्क कमजोर पड़ा और अधिकांश सदस्य कानून के शिकंजे में आ गए। अब जो सदस्य पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं, उनकी तलाश में पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

एसपी के अनुसार गैंग से जुड़े कुल 14 प्रमुख सदस्यों की पहचान की गई थी। इनमें दो बदमाश (मुकीम काला और अरशद) मारे जा चुके हैं, आठ सदस्य विभिन्न जेलों में बंद हैं, तीन सदस्य जेल से बाहर हैं, जबकि एक सदस्य लापता चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकीम काला गैंग पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार

कुल प्रमुख सदस्य – 14
एनकाउंटर/मौत – 2 (मुकीम काला, अरशद)
जेल में बंद – 8
जेल से बाहर – 3
पुलिस रडार से बाहर – 1
मौत : मुकीम काला, अरशद (बढ़ी माजरा)

जेल में : शेख जादानगर (तितरो), हैदर (तितरो), महताब (बलवा), नीरज (लांक), मुनसाद (खंद्रावली), बशर (हाजीपुरा) सहित अन्य सदस्य।

जेल से बाहर : रिजवान (जहानपुरा), हारून (बरनावी), आसिफ (खंद्रावली)।

पुलिस रडार से बाहर : फरमान (भूरा गांव)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed