फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Morena mill on the verge of closure due to lockdown

लॉकडाउन से मोरना मिल बंद होने के कगार पर

Sat, 28 Mar 2020 10:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Morena mill on the verge of closure due to lockdown
लॉकडाउन से मोरना मिल बंद होने के कगार पर
विज्ञापन

मोरना। लॉकडाउन के चलते ट्रांसपोर्ट की समस्या आ रही है। जिससे मोरना मिल बंद होने कगार पर पहुंच गया है। इससे मोरना क्षेत्र के किसानों के बीच भारी बैचेनी बनी हुई है। वहीं कोल्हुओं के मालिकों के बीच गुड़ बेचने को संकट गहराया हुआ है। किसानों और कोल्हू स्वामियों ने गुड़ मंडी खोलने की मांग की है।
दि गंगा किसान चीनी मिल में प्रतिदिन 25 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई होती है। चीनी को तैयार करने के लिए गंधक, चूना उपयोग में लाया जाता है। जिसका स्टाक मात्र दस दिन का शेष रह गया है। मोरना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी, छछरोली, वजीराबाद, मोरना, किशनपुर, ककराला, चौरावाला, भोपा सहित ककरोली क्षेत्र के गांव तेवड़ा, खेड़ी फिरोजाबाद, टंहेड़ा, ढांसरी, बेहड़ा सादात, खाईखेड़ी, खुजेड़ा, जटवाडा में गांवों में कोल्हू स्वामी के बीच भय का वातावरण बना हुआ है, जिसके चलते कोल्हुओं में गन्ना पेराई ना के बराबर हो रही है। कोल्हू स्वामी नरेंद्र, सतीश चौधरी, गुल मोहम्मद, सालिम, सुधीर सहरावत, ब्रह्मसिंह, पहलवान, प्रधान उन्नाव, बबलू सहरावत, नाजिम, सतेंद्र, भूरा ने बताया कि ट्रांसपोर्ट बंद होने के कारण कोल्हुओं में गुड का स्टॉक हो गया है। लॉकडाउन के चलते गुड मंडी में व्यापारियों ने गुड़ खरीदना बंद कर रखा है। गुड़ नहीं बिकेगा, तो किसान को भुगतान नहीं हो सकेगा। यही हालत रही तो गन्ना खेतों में रह जाएगा।
विज्ञापन

मोरना मिल प्रबंधक हर्ष वर्धन कौशिक ने बताया कि अभी दस दिन का चीनी तैयार करने के लिए चूना और गंधक शेष बचा हुआ है। इस समास्या से निपटने के लिए गन्ना कार्यालय लखनऊ में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। चूना और गंधक राजस्थान से आयात किया जाता है। लॉकडाउन के ट्रांसपोर्ट बंद होने से बड़ी समास्या बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed