फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   More than half of the workers will not be able to get maintenance allowance

आधे श्रमिक भी नहीं ले पाएंगे भरण-पोषण भत्ता

Wed, 26 May 2021 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
More than half of the workers will not be able to get maintenance allowance
आधे से अधिक श्रमिकों को नहीं मिल पाएगा भरण-पोषण भत्ता
विज्ञापन

शामली। कोरोना कर्फ्यू में रोजगार से जूझ रहे पंजीकृत श्रमिकों में से आधों से अधिक लोगों को भी भरण-पोषण भत्ते का लाभ नहीं मिल पाएगा। जिले में कुल श्रमिकों की संख्या 1.31 लाख है, जबकि 30 अप्रैल तक पंजीकरण मात्र 31 हजार श्रमिकों का है। उधर, पंचायत राज विभाग भी ग्रामीण क्षेत्र में तथा नगर निकाय शहरी क्षेत्र में श्रमिकों का डाटा तैयार करा रहे हैं। अगले दो-तीन दिन में कामगारों का आंकड़ा जिला प्रशासन शासन को भेज देगा। जून माह में इन्हें एक हजार रुपये भरण-पोषण भत्ता मिलने की उम्मीद है।
जिले में रेहड़ी -ठेला संचालकों, रिक्शा, ई- रिक्शा चालकों, कुली पल्लेदारों, नाई, धोबी-मोची, हलवाई, राजमिस्त्री और रोज कमाने वाले कामगार मजदूर जिले में एक लाख 31 हजार हैं। जिले के श्रम विभाग के रिकार्ड में पंजीकृत श्रमिक 30 हजार 88 हैं।
विज्ञापन

पिछले साल कोरोना लॉकडाउन में उत्तर प्रदेश भवन सन्ननिर्माण कर्मकार योजना के तहत श्रम विभाग में पंजीकृत 30 हजार 88 हैं। 30 अप्रैल 2021 तक पंजीकरण और नवीनीकरण कराने वाले श्रमिकों को ही एक हजार रुपये की धनराशि भरण पोषण भत्ता के रूप में मिल पाएगी। सहायक श्रमायुक्त संतोष कुमार अग्रहरि के मुताबिक पंजीकृत मजदूरों का आधारकार्ड लिंक होने की शर्त है। उनका कहना कि प्रदेश मुख्यालय पर श्रमिकों का डाटा संशोधित हो रहा है। अगले पांच दिनों में जनसेवा केंद्रों के द्वारा कामगार मजदूरों का आधार कार्ड लिंक होना भी संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ उठाने के लिए कामगारों को पंजीयन का आधार से लिंक कराना होगा। पंजीयन का आधार से लिंक हो जाने के कामगारों को योजना का लाभ मिलेगा। सभी श्रमिकों को जनसेवा केंद्र बैंक शाखा अथवा कार्यालय में पंजीयन एवं बैंक खाता और आधार कार्ड लिंक कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन भी करा रहा सर्वे
शामली। जिला प्रशासन की ओर से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के पिछले साल आठ हजार श्रमिकों को भरण पोषण भत्ता मिल पाया था। जिला प्रशासन फिर से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में श्रमिकों का आंकड़ा जुटा रहा है। नोडल अधिकारी डीपीआरओ आलोक कुमार शर्मा का कहना है कि 27 मई तक ग्रामीण क्षेत्रों का पांच हजार मजदूरों का डाटा फीड कर दिया जाएगा। इस बार श्रमिकों की संख्या ज्यादा से ज्यादा दस हजार हो सकती है।

सभी श्रमिकों को दिया जाएगा लाभ
शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित गोयल ने कहा कि रोजाना कमाने वाले मजदूर, चाहे उद्योग कारखानों और दुकानों पर काम करने वाले मजदूरों हों, सभी को एक हजार रुपये का भरण पोषण भत्ता दिया जाए। श्रम विभाग में सभी मजदूरों का पंजीकरण होना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed