फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   More fever patients in health fairs

Shamli News: आरोग्य मेलों में बुखार के रोगी ज्यादा

Sun, 01 Dec 2024 11:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 01 Dec 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
More fever patients in health fairs
शामली ब्लाक रोउ पर अर्बन अस्पताल में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में मरीजों की जांच करते च
शामली। जिले में सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। मेलों में बुखार, नजला, खांसी और त्वचा रोग से मरीज ज्यादा रहे। चिकित्सकों ने मरीजों को इस मौसम में सुबह-शाम ठंड से बचाव करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

रविवार को जिले में सभी 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले आयोजित हुए। मेलों पर मौसम में ठंड का असर दिखाई दिया। ठंड के कारण नजला, खांसी और बुखार के मरीज सबसे ज्यादा रहे।
विज्ञापन

मोहल्ला पंसारियान स्थित अरबन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. सादिया सदफ ने मरीजों की जांच की और फार्मासिस्ट विकास कौशिक ने दवा का वितरण किया। फार्मासिस्ट ने बताया आरोग्य मेले में 81 मरीज आए। इनमें 32 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इसके अलावा बुखार के आठ, खांसी जुकाम के 20, एलर्जी के दस और बाकी अन्य बीमारियों के आए। सभी मरीजों की जांच व उपचार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला बरखंडी में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. उदित भटनागर ने मरीजों की जांच की। दोपहर तक आरोग्य मेले में 43 मरीज आए, जिनमें बुखार के सात, नजला, खांसी के 12, एलर्जी के छह, शरीर में दर्द के आठ व अन्य रोगों से पीड़ित मरीज आए।
इस दौरान गर्भवती महिलाओं की भी जांच की गई। चिकित्सक ने मरीजों को सुबह-शाम हो रही ठंड से बचाव करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed