{"_id":"5ef63e628ebc3e42cd216b1a","slug":"monsoon-weakens-day-and-night-temperatures-rise-shamli-news-mrt4883584119","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून कमजोर हुआ, दिन और रात का तापमान बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून कमजोर हुआ, दिन और रात का तापमान बढ़ा
विज्ञापन
शामली में मास्क लगाकर छोटी बच्ची को लेकर गुजरती महिला
- फोटो : SHAMLI
शामली। पिछले तीन दिनों से मानसून कमजोर होने से बारिश नहीं हो पाई है। पिछले 24 घंटे में दिन और रात का पारा एक एक डिग्री बढ़ जाने से पूरे दिन उमस भरी गर्मी रहने से लोग बेहाल रहे। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
पिछले तीन दिनों से दिन में बादल आने से मानसून बारिश आने की उम्मीद लगाई जा रही थी, मगर दोपहर में बादल छंट जाने के बाद तेज धूप निकलने से उमस भरी गर्मी से लोग हाल बेहाल रहे। शुक्रवार को दिन और रात के तापमान में एक-एक डिग्री पारा बढ़ गया। पूरे दिन उमस भरी गर्मी से आम लोग बेहाल रहे। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्व विद्यालय मृदा विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि मानसून 30 तक जून आने की संभावना बनी हुई है। फिलहाल मानसून कमजोर पड़ रहा है।
जिले में तापमान का आंकड़ा
तारीख अधिकतम न्यूनतम
20 जून 37 28 डिग्री सेल्सियस
21 जून 36 28 डिग्री सेल्सियस
22 जूून 36 27 डिग्री सेल्सियस
23 जून 35 27 डिग्री सेल्सियस
24 जून 34 27 डिग्री सेल्सियस
25 जून 35 27 डिग्री सेल्सियस
26 जून 36 28 डिग्री सेल्सियस

शामली में कपड़ा लपेटकर गुजरती हुई महिलाएं- फोटो : SHAMLI

गर्मी में कपड़ा लपेटकर गुजरती युवतियां- फोटो : SHAMLI
विज्ञापन