फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Monsoon knocking, drains cleaning is incomplete

मानसून दे रहा दस्तक, नालों की सफाई का काम अधूरा

Wed, 24 Jun 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Monsoon knocking, drains cleaning is incomplete
गढ़ीपुख्ता नाले नाले के पास फैली गंदगी। - फोटो : SHAMLI
गढ़ीपुख्ता। नगर पंचायत द्वारा हर साल नालों की सफाई का दावा किया जाता है, लेकिन इसके बाद भी कस्बे में कई स्थानों पर जलभराव की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है। इस बार मानसून दस्तक देने को तैयार है, लेकिन गढ़ीपुख्ता में अभी नालों की सफाई का कार्य पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में इस बार फिर से लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ेगा। नालों की सफाई न होने से उसमें कूड़ा करकट के साथ घास उगी हुई है। ऐसे में बारिश होते ही नालों में पानी की निकासी न होने से सड़कों पर जलभराव की समस्या बनेगी। बारिश होते ही पर कस्बे में कई जगह सड़क तालाब बनी नजर आती है। कस्बे का मुख्य नाला मोहल्ला पूर्वी कश्यपपुरी, जंधेडी-भैसवाल रोड तिराहे होते हुए एक तरफ का नाला तालाब में जाता है जबकि दूसरी तरफ का नाला रजबहे में जाकर गिरता है। दोनों ही नालों की हालत खस्ता है। जलभराव होने पर कश्यपुरी और जैनपुरी के लोग और दुकानदार सबसे ज्यादा प्रभावित है। जलभराव की समस्या व साफ-सफाई को लेकर कस्बे के लोगों से बात की गई है । पेश है रिपोर्ट ...
विज्ञापन

- बारिश का मौसम आ रहा है। जंधेडी-भैसवाल तिराहे पर नाले में कूड़ा भरा है। सफाई न होने से बारिश में जलभराव की समस्या बनती है, जिससे आने जाने में परेशानी उठानी पड़ती है। इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। - हसीन।
विज्ञापन

- नालों की सफाई नहीं हो रही है। घास उगी हुई है। कूड़ा कचरा भरा हुआ है। अभी भी सुबह-शाम नाले से पानी निकलकर सड़क पर आ जाता है। जब बारिश होगी तब तो सड़क पर ही पानी भरता है। बारिश में सड़क तालाब नजर आने लगती है। - हामिद।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मंदिर के गेट के सामने कूड़ा डालने पर एक तो गंदगी रहती है, दूसरे यह कूड़ा नाले में ही गिरता रहता है, जिससे पानी की निकासी नहीं हो पाती और पानी सड़क पर ही बहता रहता है। बारिश में तो नाले ओवरफ्लो होकर सड़क पर ही बहते हैं, जिससे आने-जाने में परेशानी होती है। - रविंद्र कुमार।
- जब बारिश होती है तो नाला ओवरफ्लो हो जाने कारण सड़क पर जल भराव की समस्या हो जाती है। यह समस्या कई साल से है। अब बारिश का मौसम शुरू होने वाला है, लेकिन अभी तक नालों की सफाई नहीं हुई। - यामीन।
- नाले की सफाई की शिकायत कई बार नगर पंचायत की गई है, जिसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। नाले की सफाई न होने से पानी सड़ा होने से मक्खी मच्छर भी पैदा हो रहे हैं। नाले की सफाई नहीं हुई तो बारिश में तो नाले का पानी सड़क पर ही भरेगा। - लिल्ला।

------
कोट
नालों की सफाई के लिए अलग से कोई बजट नहीं मिलता। नगरपंचायत द्वारा अपने खर्चे पर बरसात के मौसम को देखते हुए नालों की सफाई का कार्य कराया जा रहा है। ज्यादातर नालों की सफाई हो चुकी है। दो नालों की सफाई का कार्य चल रहा है। बरसात से पहले ही नाले व नालियों की सफाई का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। - अंशुमन सिह, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed