फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Monitoring of five people who came in contact with infected youth starts

संक्रमित युवक के संपर्क में आए पांच लोगों की निगरानी शुरू

Tue, 24 Mar 2020 09:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Monitoring of five people who came in contact with infected youth starts
संक्रमित युवक के संपर्क में आए पांच लोगों की निगरानी शुरू
विज्ञापन

शामली। सीएमओ डॉ. संजय भटनागर ने बताया कि कस्बा कैराना में एक युवक जांच में कोरोना पॉजीटिव मिला है। अभी तक उसके संपर्क में पांच लोगों के आने की जानकारी मिली है। इन सभी पांच लोगों की स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी शुरू कर दी है।

युवक के संपर्क में अन्य कौन लोग आए हैं और वह किन-किन से मिला, इसकी जानकारी कराई जा रही है। युवक 15 मार्च को दुबई से लौटा था और स्वास्थ्य विभाग को इसकी कोई जानकारी नहीं दी थी। इसके पांच दिन बाद स्वास्थ्य विभाग को अन्य माध्यम से युवक के दुुबई से लौटने की जानकारी मिली, टीम ने घर पहुंचकर उसकी जांच की थी। उस समय उसने गले में हल्का दर्द होना बताया था। युवक ने उस समय सैंपल देने से भी इंकार किया था, लेकिन दुबई से आने के कारण स्वास्थ्य विभाग ने उसका सैंपल लेकर लखनऊ भेजा था। मंगलवार सुबह लखनऊ से मिली जांच रिपोर्ट में युवक के कोरोना पॉजीटिव होने की जानकारी मिली। युवक के पड़ोसी अहसान ने बताया कि दुबई से आने के बाद उसे बुखार था। इसके बाद उसने अपनी जूस की दुकान नहीं खोली थी। उधर, यह भी चर्चा बनी रही कि वह दुबई से आने के बाद वह काफी लोगों से मिला जुला और नमाज पढ़ने भी जाता था, लेकिन इनकी पुष्टि नहीं हो सकी। काम के सिलसिले में उसका दुबई में आना जाना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed