फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   money problem faced to treatment

महंगे इलाज के आगे टेक दिए घुटने

Sun, 10 Jul 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sun, 10 Jul 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
money problem faced to treatment
गांव डांगरोल में जांच रिपोर्ट दिखाते हुए हेपेटाईटिस सी से पीड़ित लोग। - फोटो : अमर उजाला
शामली के अलीपुर गांव के बाद अमर उजाला की टीम कांधला क्षेत्र के गांव डांगरौल में पहुंची, तो इस गांव के लोगों में भी हेपेटाइटिस सी का खौफ साफ नजर आया। गांव के लोगों से वार्ता की तो पता चला कि गांव में पिछले कुछ समय से मौत होने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन


लोगों में भय हुआ कि एक-एक कर बीमारी लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। गांव वालों के प्रयास के चलते दस दिन पूर्व गांव में एक संस्था के द्वारा ब्लड कैंप लगाया गया। इसमें 82 लोगों की जांच में 35 लोग हेपेटाइटिस सी पाजिटिव पाए गए।
विज्ञापन


गांव वासी संसार सिंह ने बताया कि उसके परिवार से वह स्वयं बेटा अंकित, पत्नि बबीता इस बीमारी से पीड़ित है। गरीबी के कारण इस बीमारी का परिवार के तीन तीन लोग खर्च वहन नहीं कर पा रहे हैं। इसी गांव के सतेंद्र और उनका बेटा सचिन को भी जब इस बीमारी के बारे में पता चला तो उनके पास इतना रुपये न होने के कारण इलाज शुरू नहीं करा पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंप के दौरान गांववासी जयकुमार, अंगूरी, विमलेश, महक सिंह, छोटा, सोहनवीरी, राजबीरी, संतोष, राजेश, अशोक, नवाब, सोमपाल, संदीप शर्मा, आशू, रणधीरा, बबली, को इस जानलेवा बीमारी के होने के बारे में जानकारी हुई तो इन लोगों के होश उड़ गए।


इनमें से कुछ लोगों ने अपना इलाज निजी चिकित्सकों के यहां पर शुरू करा दिया है, लेकिन अधिकतर लोग  पैसों के अभाव में अपना उपचार शुरू नहीं करा पाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस संबंध में कोई प्रयास नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed