{"_id":"611c001d8ebc3e42ad2b144c","slug":"money-deducted-from-the-account-of-two-teachers-shamli-news-mrt5522332100","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो शिक्षकों के खाते से धनराशि उड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो शिक्षकों के खाते से धनराशि उड़ाई
विज्ञापन
दो शिक्षकों के खाते से धनराशि उड़ाई
झिंझाना। पंजाब नेशनल बैंक के अलग-अलग दो खातों से लाखों रुपये की नकदी निकलने का मामला सामने आया है। दोनों ही खाते शिक्षकों के हैं। मोबाइल पर मेसेज पहुंचने से दोनों को घटना का पता चला। दोनों मामलों में साइबर सेल जांच-पड़ताल कर रही है ।
थाना क्षेत्र के गांव ढिंढाली निवासी अध्यापिका कविता के मोबाइल पर 13 अगस्त को एक लाख 59 हजार रुपये खाते से निकलने का मेसेज आया। बैंक व पुलिस अधिकारियों को शिकायत की गई तो पता चला कि रुपये एक ही बार में चेक के माध्यम से टपराना निवासी एक महिला के जनधन खाते में ट्रांसफर करके निकाले गए हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि टपराना की खाताधारक मुशरत को इसकी कोई जानकारी ही नहीं है। वह केवल अंगूठा लगाती है, न ही उसके पास कोई चेक बुक है। दूसरी ओर कविता के पास काफी पुरानी एक चेक बुक है। जिसका वह इस्तेमाल नहीं करती। जबकि बैंक ने कविता के नाम पर चेक बुक जारी करना दर्शाया है। दूसरी ओर, थाना क्षेत्र के गांव ऊदपुर निवासी अध्यापक परविंद कुमार के मोबाइल पर 11 अगस्त को 10 हजार रुपये की धनराशि निकलने का मेसेज आया। दो मिनट बाद ही फिर 9999 रुपये निकालने का मेसेज आया। घटना की शिकायत पुलिस और बैंक अधिकारियों से की गई। साइबर सेल अभी तक दोनों में से किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर पाई। दोनों ही मामलों में बैंक की भूमिका संदिग्ध दिखाई दे रही है। बैंक मैनेजर का करीब आठ दिन पहले तबादला हो चुका है। थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह का कहना है कि दोनों मामलों में जांच-पड़ताल चल रही है। जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।