फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mohit's body found in canal drowned

नहर में डूबे मोहित का शव निकाला

Sat, 17 Sep 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 17 Sep 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
Mohit's body found in canal drowned
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। गणेश प्रतिमा का विसर्जन करते समय पूर्वी यमुना नहर में तेज बहाव में बह गए युवक का शव दूसरे दिन शव मिल गया। गोताखोर की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को नहर से निकाला। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


कस्बा कांधला में बृहस्पतिवार को शोभायात्रा निकालने के बाद शाम को पूर्वी यमुना नहर में गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया जा रहा था। विसर्जन के समय नहर में पानी का तेज बहाव होने के कारण तीन युवक पानी में बह गए थे। 
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों ने दो युवकों को सकुशल बचा लिया था, जबकि मोहित सैनी पुत्र मंगत सैनी निवासी मोहल्ला खैल कांधला पानी में बह गया था। युवक के लापता होने की सूचना पर पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए। देर रात तक युवक को तलाशने में लोग जुटे रहे, मगर उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था। शुक्रवार दोपहर गोताखोर की टीम कांधला पहुंची और युवक को तलाशना शुरू कराया। कई घंटे प्रयास के बावजूद युवक का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, शाम के समय कुछ युवक भारसी पुल के समीप बकरियां चरा रहे थे। उन्होंने युवक का शव झाड़ियों में अटका हुआ देखा। उनकी मदद से बाद में शव बाहर निकाला गया।  देर शाम शव को परिजन घर ले आए। बाद में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। मोहित की मौत के बाद से परिवार में मातम है।

उधर, कुछ लोगों का कहना है कि बृहस्पतिवार शाम जब प्रतिमा विसर्जन के दौरान तीन युवक नहर में डूबे और एक युवक का पता नहीं लगा, तो सिचाई विभाग के अधिकारियों को कॉल की कई ताकि पानी बंद कराया जा सके। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने कॉल तक रिसीव नहीं की। वहीं, रात में ही गोताखोर बुलाने की मांग की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का कहना था कि यदि रात में ही पानी बंद करा दिया जाता और गोताखोर आ जाते तो शायद मोहित की जान बचाई जा सकती थी।


काश...जिंदगी बच जाती
मोहित का शव निकलने के बाद गमजदा परिजन यही कहते रहे कि काश दोस्तों की तरह इसकी जिंदगी भी बच जाती। यमुना में डूबने पर तलाश में लापरवाही के प्रति भी परिजनों में रोष नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed