फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mohini tops in hundred and two hundred meters race

सौ व दो सौ मीटर दौड़ में मोहिनी रही अव्वल

Thu, 03 Nov 2022 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Mohini tops in hundred and two hundred meters race
गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय सांपला में मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता में पहुंचे ब? - फोटो : SHAMLI
सौ व दो सौ मीटर दौड़ में मोहिनी अव्वल
विज्ञापन

शामली, गढ़ीपुख्ता। उच्च प्राथमिक विद्यालय सांपला विकास में वार्षिक मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ बीईओ विश्वास कुमार व ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह तथा प्रमुख समाजसेवी बृजपाल शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान शिवदत्त शर्मा ने खेल का महत्व बताया। क्रीड़ा प्रतियोगिता में 100 मीटर प्राथमिक स्तर पर बालिका में मोहिनी प्राथमिक विद्यालय हथछोया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सिमरन (सांपला) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर प्राथमिक स्तर बालिका में मोहिनी प्राथमिक विद्यालय हथछोया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।100 मीटर एवं 200 मीटर में उच्च प्राथमिक स्तर बालिका में आंशिक (सांपला) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं, 100 मीटर व 200 मीटर में प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में विनय (सांपला) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर उच्च प्राथमिक स्तर बालक प्रतियोगिता में सागर प्राथमिक विद्यालय हथछोया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में विनीत हथछोया ने प्रथम स्थान पाया। प्रथम स्थान पर रहे विजेता बालक-बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर उपेंद्र कुमार, सुधीर कुमार, राखी, अमरीता, आशा, खुर्शीद, आकाश मलिक, दुष्यंत, शालू जैन, स्वाति पांचाल इत्यादि का योगदान सराहनीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed