फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mohali hotel owner arrested, wires connected to Delhi also

Shamli News: मोहाली का होटल मालिक गिरफ्तार, दिल्ली से भी जुड़े तार

Fri, 01 Nov 2024 11:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 01 Nov 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Mohali hotel owner arrested, wires connected to Delhi also
शामली। एनएचएआई बागपत और शामली के सक्षम प्राधिकारी एवं परियोजना निदेशक के नाम का फर्जी चेक तैयार कर एनएचएआई के खाते से 4.41 करोड़ रुपये ट्रांसफर करने के मामले में उधमपुर पुलिस ने मोहाली के फरार चल रहे आरोपी होटल मालिक लाली को गिरफ्तार कर लिया। शामली साइबर सेल जल्द ही लाली को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। उधर, शामली साइबर सेल की जांच में अहम सुराग हाथ लगे हैं।दिल्ली के एक शातिर ने भी चेक तैयार कराने में अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन

एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि उधमपुर पुलिस ने फरार चल रहे होटल मालिक मोहाली के लाली को हाल ही में गिरफ्तार किया। आरोपी ने खुलासा किया है कि उसने गुजरात और महाराष्ट्र के दो शातिरों के अलावा दिल्ली के एक युवक के माध्यम से फर्जी चेक तैयार कराए थे। इसके बाद बैंक मैनेजर से मिलीभगत कर धोखाधड़ी की थी। फरार दोनों आरोपी की तलाश में पुलिस महाराष्ट्र और अन्य स्थानों की खाक छान रही है। जल्द ही सभी फरार आरोप पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन

यह है मामला
दिल्ली-देहरादून हाईवे के खाते से चार करोड़ 41 लाख 52 हजार 200 रुपये की धनराशि नानकसर इंफ्रा के नाम से रुद्रपुर के इंडसइंड बैंक से अन्य खातों में ट्रांसफर कर दी गई थी। चेकों पर एनएचएआई के परियोजना निदेशक और अन्य के हस्ताक्षर किए गए थे। फर्जी हस्ताक्षर कर भी रुपये ट्रांसफर किए गए थे। इस मामले में पुलिस ने उधमपुर बैंक के मैनेजर देवेंद्र सिंह और बैंक कैशियर महिला प्रियम सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। कंपनी और गिरोह के फरार सदस्य पुलिस की पकड़ से बाहर है। शामली पुलिस इस मामले में खाता होल्ड कराकर सारी रकम एनएचएआई को वापस दिला चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed