फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mobile spare parts costlier due to corona war

कोरोना के वार से महंगे हुए मोबाइल स्पेयर पार्ट्स

Wed, 12 Feb 2020 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Mobile spare parts costlier due to corona war
शामली में वर्मा मार्किट में मौबाइल से संबंधित दुकान में सामान। - फोटो : SHAMLI
कोरोना के वार से महंगे हुए मोबाइल स्पेयर पार्ट्स
विज्ञापन

शामली। चीन में कोरोना वायरस की मार ने मोबाइल फोन के स्पेयर पार्ट्स भी महंगे कर दिए हैं। चीन से पार्ट्स की आवक बंद हो गई है। बाजार में जो स्टॉक है, उसकी कीमतें डेढ़ गुना तक बढ़ गई हैं। लिहाजा मोबाइल फोन की रिपेयरिंग कराना भी महंगा हो गया है।
शहर की वर्मा मार्केट स्थित मोबाइल विक्रेता विनीत गर्ग और मनीष कुमार ने बताया कि मोबाइल मार्केेट पर पूरी तरह चीन के आइटम हावी है। ब्रांडेड की तुलना में इनके रेट चार गुना तक कम रहते हैं। पिछले 15 से 20 दिनों में इन आइटम की चीन से सप्लाई लगभग बंद हो चुकी है। दिल्ली मोबाइल मार्केट में इनका स्टॉक लगातार खत्म हो रहा है। जिनके पास स्टॉक है, उन्होंने कीमतें बढ़ानी शुरू कर दी हैं। छोटा स्पीकर 25-30 रुपये का आता था उसके 80 से 100 रुपये बताए जा रहे हैं। इसी तरह अन्य सामान भी महंगे हो गए हैं। मोबाइल एसेसरीज विक्रेता अक्षय जैन ने बताया कि दिल्ली में थोक विक्रेताओं के यहां 25 प्रतिशत तक दाम बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

- 1500 से कम में नहीं बनी बात
शहर के वर्मा मार्केट में मोबाइल के पार्टस विक्रेता सुनील मित्तल की शॉप पर शामली निवासी सारिक अपने मोबाइल में फोल्डर और टच स्क्रीन डलवाने आया। विक्रेता ने उसे 1500 रुपये का खर्च बताया। सारिक ने कई दुकानों पर पता किया, लेकिन टच स्क्रीन नहीं मिली। रेट भी कम नहीं मिले। मजबूरन कुछ देर बाद उसने सुनील की दुकान पर आकर ही टच स्क्रीन लगवानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मोबाइल फोन की डिस्पले, टच, बैटरी जैक, कवर और बॉडी आदि सामान मुख्य रुप से चीन से ही आ रहे हैं। कोरोना वायरस फैलने की वजह से इनकी सप्लाई बंद है। रिपेयरिंग आइटम की कमी हो गई है। - रामबीर सिंह, मोबाइल मेकेनिक

कोट
ब्रांडेड की तुलना में चीन से आने वाले उत्पाद की कीमत कम होती है, इसलिए लोग पुराने मोबाइल फोन में उसी को डलवाते हैं। चीन से सामान नहीं आ रहा है, बचे हुए स्टॉक की कीमत बढ़ गई है। - अमित शर्मा, मोबाइल मैकेनिक, वर्मा मार्केट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed