फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   MLC, DM inspected development works

ग्रामीणों ने इस्सोपुर टील के सौंदर्यीकरण की मांग

Thu, 17 Sep 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
MLC, DM inspected development works
कांधला। एमएलसी वीरेंद्र सिंह एवं डीएम जसजीत कौर ने बुधवार को खंड विकास क्षेत्र के गांव लिसाड़, जसाला और इस्सोपुर टील गांव के विकास कार्यों का निरीक्षण किया। लिसाड़ के कुंदन वाटिका को देखा। ग्रामीणों ने डीएम से वाटिका के सौंदर्यकरण की मांग की। इस्सोपुर टील में गांव के बाहर बनी गोशाला का निरीक्षण किया। एमएलसी और डीएम ने ऐतिहासिक इस्सोपुर टील पर पहुंचकर भ्रमण किया। ग्रामीणों ने बताया कि यह टीला महाभारत कालीन है। टीले का सौंदर्यकरण नहीं हो पाया है। युवाओं ने डीएम से गांव में खेल मैदान और दौड़ने के लिए ट्रैक बनवाए की मांग की। इस दौरान सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, पंचायत सचिव सुशील मलिक , तपेश गिरी, ब्लाक प्रमुख हरविंदर चौधरी, राजपाल सिंह, वकील जंग, संजीव चौधरी, श्रवण प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

------------
पॉलिथीन पकड़ी, 100 रुपये जुर्माना वसूला
जलालाबाद। नगर पंचायत में ईओ विजय आनंद द्वारा गठित टीम ने पुलिस चेक पोस्ट से लेकर बंबा चौक तक मुख्य बाजार में पॉलिथीन चेकिंग अभियान चलाया। अजय कश्यप की चाट की दुकान पर 100 ग्राम पॉलिथीन बरामद की गई। टीम ने 100 का जुर्माना वसूल कर दुकानदारों से पॉलिथीन का प्रयोग न करने की अपील की।
विज्ञापन

-------------
छात्र-छात्राओं को यूनिफार्म वितरित
कांधला। ब्लॉक क्षेत्र के गांव डांगरौल के अंग्रेजी माध्यम से संचालित प्राथमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं को निशुल्क यूनिफार्म वितरित की गई। प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते विद्यालय बंद है, जिसके चलते रोस्टर प्रक्रिया के अतंर्गत छात्र-छात्राओं को विद्यालय बुलाकर शासन की गाइड लाइन के अनुसार यूनिफार्म वितरित की गई है। इस मौके पर राजन जावला, सीमा, दीप्ति, सुनीता, सोमपाल, पप्पू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed