फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   MLA raised the issue of district court and prison in the house

Shamli News: विधायक ने सदन में उठाया जिला कोर्ट और कारागार का मुद्दा

Tue, 06 Feb 2024 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
MLA raised the issue of district court and prison in the house
शामली। उत्तर प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के दौरान सदर रालोद विधायक प्रसन्न चौधरी ने विधानसभा में कहा कि प्रदेश के अंदर बेरोजगारी का एक तूफान सा गया है। अभी उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती प्रक्रिया पांच सालो में शुरू हुई, जिसमें प्रदेश के 50 लाख से ज्यादा बेरोजगार युवाओं ने फॉर्म भरे हैं, जो सिद्ध करते हैं कि इस प्रदेश के अंदर बेरोजगारी की स्थिति कितनी बढ़ गई। एक और सरकार किसान खुशहाली की बात करती है। वहीं किसान की आय दोगुना कहने वाली सरकार ने किसान की आय को एक चौथाई कर दिया है।
विज्ञापन

शामली जिले के सरकारी अस्पतालों मे पर्याप्त डाक्टरों की नियुक्ति नहीं है, एक्सरे के लिए यहां दो माह का समय मिलता है। पांच साल पहले एक स्टेडियम की घोषणा हुई थी, जिसका आज तक शिलान्यास नहीं हुआ है। बस अड्डे पर गंदगी का अम्बार है। आज तक बस अड्डे की कोई व्यवस्था नहीं की गई। जिला बनने के बाद भी शामली में आज तक जिला कारागार नहीं बना, न ही जिला कोर्ट का शिलान्यास किया गया। जिले की उपेक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed