फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   MLA Nahid Hassan reached Kotwali to record statement

गाड़ी के मामले में बयान दर्ज कराने कोतवाली पहुंचे विधायक नाहिद हसन

Fri, 13 Dec 2019 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
MLA Nahid Hassan reached Kotwali to record statement
कैराना (शामली) में गाड़ी के मुकदमे में कोतवाली में बयान दर्ज कराते विधायक नाहिद हसन। - फोटो : SHAMLI
कैराना (शामली)। तीन माह पूर्व गाड़ी के कागज दिखाने को लेकर एसडीएम के साथ हुई नोकझोंक के मामले में दर्ज मुकदमे में सपा विधायक नाहिद हसन कोतवाली पहुंचे जहां विवेचक ने उनके बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

नौ सितंबर को भूरा रोड पर पजारो स्पोर्ट्स गाड़ी के कागज दिखाने को लेकर सपा विधायक नाहिद हसन और एसडीएम डॉ. अमित पाल शर्मा के बीच तीखी नोकझोंक हो गई थी। इस मामले की वीडियो वायरल होने के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कोतवाली में विधायक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। अदालत से गिरफ्तारी वारंट हासिल करने के बाद पुलिस ने विधायक के मकान पर दबिश दी थी, लेकिन विधायक के नहीं मिलने पर पुलिस वापस लौट गई थी। इसके बाद जिला एवं सत्र न्यायालय द्वारा विधायक की अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी। हालांकि हाईकोर्ट ने विधायक को सशर्त अग्रिम जमानत दे दी थी।
विज्ञापन

पजेरो गाड़ी के कागज दिखाने और अपना पक्ष रखने के लिए मुकदमे के विवेचक इंस्पेक्टर अपराध रामभवन सिंह ने दोबारा सीआरपीसी की धारा 160 के तहत नोटिस तामील कराते हुए विधायक नाहिद हसन को कोतवाली बुलाया था। बृहस्पतिवार शाम सपा विधायक नाहिद हसन ड्राइवर के साथ कोतवाली पहुंचे, जहां विवेचक ने विधायक के बयान दर्ज किए। विवेचक इंस्पेक्टर अपराध राम भवन सिंह ने बताया गाड़ी वाले मामले में विधायक को बुलाने के लिए दो बार नोटिस तामील कराया गया था। बृहस्पतिवार को विधायक ने कोतवाली आकर बयान दर्ज कराए हैं। विधायक ने उनके द्वारा पूछे अधिकांश प्रश्नों के उत्तर नहीं दिए। साथ ही पजेरो गाड़ी और उसके दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं करा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed