{"_id":"60957f058ebc3e8d915ab52d","slug":"missing-person-s-body-found-in-forest-shamli-news-mrt5374398129","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता व्यक्ति का शव जंगल में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता व्यक्ति का शव जंगल में मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापता व्यक्ति का शव जंगल में मिला
शामली। तीन दिन से लापता 45 वर्षीय व्यक्ति का शव गांव कुड़ाना के जंगल में मिला है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
शहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि गांव कुड़ाना के जंगल में खंभे के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस के मुताबिक शव के निकट तार काटने का यंत्र कटर और रस्सा पड़ा मिला।
कोतवाली प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि शव की पहचान परिजनों ने अनुज निवासी गांव नंगली जमालपुर थाना आदर्श मंडी के रूप में की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी के मुताबिक परिजनों ने बताया कि मृतक पांच मई को घर से गया था, उसके बाद वापस नहीं आने पर उसकी तलाश की गई ,लेकिन जब उसका पता नहीं चला तो बृहस्पतिवार को थाना आदर्श मंडी पर उसके लापता होने की सूचना दर्ज कराई थी।