फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Missing cattle trader's body found hanging on tree

लापता पशु व्यापारी का शव पेड़ पर लटका मिला

Tue, 28 Dec 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Missing cattle trader's body found hanging on tree
कांधला में घटना स्थल पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण - फोटो : SHAMLI
कांधला (शामली)। थाना क्षेत्र के भभीसा गांव से दो दिन से लापता पशु व्यापारी का शव पेड़ पर लटका मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

गांव किवाना मार्ग स्थित एक बाग के निकट सोमवार सुबह पेड़ की टहनी पर एक व्यक्ति का शव लटका मिला। सूचना पर पुलिस पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पेड़ से उतारकर लोगों से पूछताछ की। मृतक की पहचान भभीसा गांव के पशु व्यापारी 50 वर्षीय मुमताज के रूप में हुई। परिजनों की मांग पर फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक शनिवार को मुमताज 48 हजार रुपये लेकर पशु खरीदने के लिए घर से निकले थे, लेकिन शाम तक नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग सका था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। कार्यवाहक थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार को गांव भभीसा निवासी फरमान ने अपने पिता मुमताज के लापता होने की गुमशुदगी की तहरीर देकर पुलिस से बरामदगी की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेड़ की ऊंचाई ही मृतक से कम, नकदी भी गायब
मुमताज की लंबाई से भी कम ऊंचाई के पेड़ की टहनी से शव लटका हुआ था। जिसकी वजह से मुमताज के घुटने जमीन पर टिके हुए थे। इसके अलावा जेब में नकदी भी नहीं मिली। जबकि वह 48 हजार रुपये लेकर घर से निकले थे। कार्यवाहक थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मामला स्पष्ट होगा।

एक बेटा यूपी पुलिस में दूसरा रेलवे पुलिस में
पशु व्यापारी मुमताज के दो बेटे पुलिस महकमे में हैं। छोटा बेटा फरमान यूपी पुलिस में है। फिलहाल शाहजहांपुर जिले में तैनात है, जबकि बड़ा बेटा सरफराज रेलवे पुलिस में कार्यरत है। मुमताज की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed