फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Missiles passing over homes and offices every hour, nights spent in fear

Shamli News: हर घंटे घर–ऑफिस के ऊपर से गुजर रही मिसाइल, दहशत में कट रहीं रातें

Sun, 01 Mar 2026 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 01 Mar 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Missiles passing over homes and offices every hour, nights spent in fear
दुबई में परिवार के साथ विजय सिंह। परिजन
शामली। अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध जैसे हालातों के कारण दुबई में रह रहे शामली जिले के लोगों में भय का माहौल है। दुबई के जेबेल अली क्षेत्र में रह रहे कंस्ट्रक्शन कारोबारी विजय सिंह ने फोन पर बातचीत में बताया कि पिछले तीन दिनों से लगभग हर घंटे घर और ऑफिस के ऊपर से मिसाइल गुजर रही हैं।
विज्ञापन

विजय सिंह का कहना है कि हर बार मिसाइल की आवाज सुनते ही परिवार के लोग दहशत में आ जाते हैं। रातभर नींद नहीं आ रही। ऐसा लगता है कि कभी भी मिसाइल गिर सकती है। उन्होंने बताया कि दुबई में उनके साथ पत्नी रश्मि, बेटी वंशिका और अन्य सदस्य हैं, जो लगातार डर के साए में रह रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 1 मार्च को फ्लाइट से अपने गांव बनत आकर होली का पर्व मनाने की योजना थी, लेकिन अचानक फ्लाइट रद्द हो गई। ऐसे में इस बार भारत आकर त्योहार मना पाना मुश्किल लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों को सता रहा डर, हर घंटे हो रही बातचीत
बनत गांव में रह रहे उनके चाचा डॉ. विनोद कुमार और उधम सिंह ने बताया कि परिवार को हर समय चिंता सताती रहती है। उन्हें डर है कि कहीं दुबई को भी मिसाइल से निशाना न बना लिया जाए। इसी कारण वे हर घंटे फोन कर परिवार की कुशलक्षेम पूछ रहे हैं।
भारतीय एक-दूसरे का बढ़ा रहे हौसला
कंस्ट्रक्शन कारोबारी ने बताया कि दुबई में बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं। मौजूदा हालात में सभी एक-दूसरे के संपर्क में हैं और एक-दूसरे का हौसला बढ़ा रहे हैं। कुछ लोगों ने मिसाइल के डर से घर और कार्यालय से निकलना बंद कर दिया है। मिसाइल के खतरे के कारण रोजाना लाखों रुपये का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।

युद्ध के कारण मीटिंग करनी पड़ी रद्द
शामली के उद्यमी अनुज गर्ग ने बताया कि दुबई में उनकी धूपबत्ती, अगरबत्ती और माचिस की सप्लाई होती है। 1 मार्च को उन्हें कारोबारी मीटिंग के लिए जाना था, लेकिन युद्ध के खतरे के कारण मीटिंग रद्द करनी पड़ी। अब स्थिति सामान्य होने के बाद ही आगे की योजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed