फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mishti in Toffee Race, Ayushmann first in Balloon

टॉफी रेस में मिष्ठी, बैलून में आयुष्मान प्रथम

Fri, 31 Dec 2021 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Mishti in Toffee Race, Ayushmann first in Balloon
शामली बीएसएम स्कूल में क्रीड़ा प्रतियोगीता में दौड़ लगाते छात्र - फोटो : SHAMLI
शामली। बीएसएम स्कूल में तीन दिवसीय एथलीट मीट का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि सहोदय सीबीएसई शामली यशपाल पंवार ने कहा कि शिक्षा के साथ खेलों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को स्कूल परिसर में एथलीट मीट का शुभारंभ मुख्य अतिथि यशपाल पंवार और स्कूल प्रबंधक छाया सिंह ने किया। स्कूल चेयरमैन सूर्यवीर सिंह, प्रधानाचार्या डॉ. रीना सिंह ने समिति के सदस्यों का स्वागत किया। विद्यार्थियों व स्कूल बैंड ने मार्च पास्ट किया और अतिथियों को सलामी दी। अरावली व शिवालिक हाउस ने देश रंगीला और कर मैदान फतह गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन

पहले दिन हुए खेलों के परिणाम में टॉफी रेस में नर्सरी में मिष्ठी प्रथम, एलकेजी में मयंक, यूकेजी में निष्ठा प्रथम रही। बैलून रेस में कक्षा-एक में आयुष्मान, कक्षा-दो में रिदा, यूकेजी में अगस्तस्य, एलकेजी में आयुष, नर्सरी में देवांश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 50 मीटर रेस में काव्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टॉफी रेस में कक्षा-एक में विशाल, कक्षा-दो में अमन ने, जूनियर बालक वर्ग में विनायक प्रथम स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग बालक में अभिषेक ने प्रथम, 100 मीटर बालिका वर्ग में तनस्वी, जूनियर बालिका वर्ग में लवी, सब जूनियर वर्ग में शिवराज, बालिका वर्ग में गुंजन प्रथम स्थान पर रही। 200 मीटर जूनियर बालक वर्ग में आर्यन और बालिका वर्ग में लवी ने प्रथम स्थान पाया।

मौके पर जावेद खान, दविता, गुलशन सैनी, नरेंद्र कुमार, संजीव तोमर, सुरेंद्र गोत्रा, संजीव तोमर, अंजुल चौधरी व निशा भाल ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उप प्रधानाचार्य नीरज कौशिक ने ऑवर ऑल इंचार्ज शिवम छाबड़ा, क्रीड़ा अध्यक्ष दीपक चौधरी और उपवन शर्मा का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed