{"_id":"5e0f8bd88ebc3e87e35d515b","slug":"misdeed-with-child-accused-absconding-shamli-news-mrt461953365","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक के साथ कुकर्म, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालक के साथ कुकर्म, आरोपी फरार
विज्ञापन
कांधला। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक द्वारा पड़ोसी बालक के साथ कुकर्म किए जाने का मामला सामने आया है।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी युवक घर के बाहर खेल रहे आठ वर्षीय बालक को अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गया और कुकर्म किया। काफी देर तब बालक के घर न पहुंचने पर परिवार के लोगों को उसकी चिंता सताने लगी। तलाश के बाद बालक जंगल में मिला। बालक ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी अपने परिवार के लोगों को दी। पीड़ित पक्ष ने आरोपी को नामजद करके थाने में तहरीर दी। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पति पर मारपीट का आरोप
कांधला। कस्बे के मोहल्ला खैल निवासी महिला ने अपने पति पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने महिला को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।