फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Miscreants held petrol pump salesmen hostage and looted the cash locker.

Shamli News: बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर सेल्समैनों को बंधक बनाकर कैश लॉकर लूटा

Tue, 07 Jul 2026 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Miscreants held petrol pump salesmen hostage and looted the cash locker.
थानाभवन (शामली)। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गांव हिंड के पास पेट्रोल पंप पर शुक्रवार रात स्कार्पियो सवार छह-सात बदमाशों ने दो सेल्समैनों को हथियारों के बल पर बंधक बनाकर कैश लॉकर खोलने की कोशिश की। सफल नहीं होने पर बदमाश कैश लॉकर ही उठाकर ले गए। लॉकर में लगभग 85 हजार रुपये बताए गए। मैनेजर की तरफ से थानाभवन थाने पर अज्ञात में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

शामली की कमला कॉलोनी निवासी आयुष बंसल का हिंड के पास जियो पेट्रोल पंप है। पंप के मैनेजर वीवी इंटर कॉलेज रोड शामली निवासी हेमंत संगल ने थानाभवन थाने पर दी तहरीर में बताया कि तीन जुलाई की रात करीब दो बजे बिना नंबर की स्कार्पियो गाड़ी से बदमाश पेट्रोल पंप पर आए। बदमाशों ने सेल्समैन गौरव और अनिल को हथियारों से आतंकित करते हुए बंधक बना लिया। बदमाशों ने ऑफिस में रखे कैश लॉकर को खोलने का प्रयास किया। जब खोलने में सफल नहीं हुए तो बदमाश कैश लॉकर को ही उठाकर ले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी कैमरे की हार्ड डिस्क खराब होने के कारण बदमाश कैद नहीं हो सके। पुलिस ने अन्य स्थानाें पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो उनमें सात बदमाश कैद हुए। पुलिस बदमाशों को तलाश कर रही है।
विज्ञापन

एसपी एनपी सिंह का कहना है कि बदमाशों की पहचान हो गई है। कुछ संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है। एसओजी समेत कई पुलिस टीमें लगी है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिन में चार पेट्रोल पंपों पर हुई वारदातें, एक गैंग के शामिल होने की आशंका
पुलिस की जांच में सामने आया कि दो जुलाई की रात को पानीपत में पेट्रोल पंप पर लूट हुई। वहां बदमाश स्विफ्ट गाड़ी से पहुंचे थे। अगले दिन थानाभवन क्षेत्र में वारदात की गई। चार जुलाई की रात को मुजफ्फरनगर के छपार थानाक्षेत्र में पेट्रोल पंप पर और पांच जुलाई की रात को जिला मेरठ के सरधना थानाक्षेत्र के गांव बपारसी स्थित पेट्रोल पंप पर लूट की वारदातें हुई। इन वारदातों में बदमाशों ने स्कार्पियो गाड़ी का इस्तेमाल किया। पुलिस को इन चारों वारदातों में एक ही गैंग के होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed