फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Miscreants again entered Panjith Ashram, firing

Shamli News: पंजीठ आश्रम में फिर घुसे बदमाश, फायरिंग की

Tue, 12 Nov 2024 02:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 12 Nov 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Miscreants again entered Panjith Ashram, firing
कैराना। एक दिन पहले गांव पंजीठ में आश्रम व दो मकानों में लाखों की चोरी की घटना के बाद बदमाशों ने फिर से रविवार की रात पंजीठ के आश्रम पर धावा बोलकर चोरी का प्रयास किया।
विज्ञापन

बदमाशों ने मंदिर के गेट व रसोई के ताले तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया। चोरों की आहट पर आश्रम संस्थापक का बेटा जाग गया और लाइसेंसी असलहों से हवाई फायरिंग की तो बदमाश जंगल के रास्ते फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस व सैंकड़ो की ग्रामीण आश्रम पर इकट्ठा हो गए, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

रविवार की रात करीब साढे 11 बजे फिर से बेखौफ बदमाश नकली सिंह सैनी के आश्रम में घुस गए। आश्रम संस्थापक के पुत्र भाकियू नेता पुष्कर सैनी ने बताया कि बदमाशों ने काली माता के मंदिर के गेट पर लगा ताला व रसोई के गुप्ती ताले को तोड़कर फिर से चोरी करने का प्रयास किया। आश्रम की दूसरी मंजिल के कमरे के अंदर वह अपने भाई के साथ सो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेट तोड़ने की आहट पर उनकी आंख खुल गई तथा आश्रम की छत से नीचे झांककर देखा तो नकाबपोश एक बदमाश कमरे से निकलता दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर व दोनाली बंदूक से दो हवाई फायर कर दिए। बदमाश घबराकर ईख के खेत में घुसकर फरार हो गए।

सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह रावत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही सैंकड़ो की संख्या में गांव पंजीठ के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए तथा बदमाशों की तलाश में कांबिंग अभियान चलाया, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। शनिवार की रात गांव पंजीठ निवासी प्रवीन सैनी व पवन सैनी उर्फ बबलू के मकानों में घुसकर बदमाशों ने लाखों रुपये के सोने चांदी के जेवरात व नगदी चोरी कर ली थी। आ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed