फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mischievous elements created havoc, vandalized the temple of education in Mandawar

Shamli News: शिक्षा के मंदिर मंडावर में शरारती तत्वों ने मचाया, उत्पात, तोड़फोड़ की

Thu, 20 Jul 2023 01:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Mischievous elements created havoc, vandalized the temple of education in Mandawar
मंडावर गांव के संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय में तोड़ी गई पानी की टोटी
शामली। मंडावर गांव के संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय में शरारती तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया और उन्होंने वहां बच्चों के झूले तक नहीं छोड़े। इतना ही नहीं वहां लगे पौधे भी नष्ट कर दिए गए। पानी की टंकी, फिटिंग आदि सामान तोड़कर फरार हो गए। सुबह स्कूल पहुंचने पर घटना का पता लगा। प्रधानाध्यापक ने घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन

मंडावर गांव में संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय है और वहां 150 से अधिक छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करते है। स्कूल में छात्र-छात्राओं के लिए पानी की व्यवस्था के लिए पाइप लाइन बिछा रखी है और टंकी लगा रखी है। इतना ही नहीं बच्चों के लिए झूले और हरियाली के लिए पौधे भी लगा रखे हैं। लेकिन यह सब कुछ शरारती तत्वों को रास नहीं आया। मंगलवार को जब स्कूल की छुट्टी हुई तो शिक्षक ताला बंद करके वहां से घर चले गए। जिसके बाद शरारती तत्वों ने स्कूल में तांडव मचा दिया।
विज्ञापन

स्कूल में शरारती तत्वों ने पानी की टंकी, फिटिंग, झूले और पौधे तोड़ दिए गए। जब सुबह स्कूल खोला तो वहां सभी सामान बिखरा पड़ा था। प्रधानाध्यापक ने मामले की सूचना अधिकारियों को दी। प्रधानाध्यापक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। बीएसए कोमल ने बताया कि स्कूल में तोड़फोड़ करने के मामले में उच्च अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है।

मंडावर गांव के संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय में तोड़ी गई पानी की टोटी

मंडावर गांव के संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय में तोड़ी गई पानी की टोटी

मंडावर गांव के संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय में तोड़ी गई पानी की टोटी

मंडावर गांव के संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय में तोड़ी गई पानी की टोटी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed