फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Misbehaved with Revenue Department team and threatened to killed in Shamli

UP: राजस्व विभाग की टीम को दौड़ाया, कब्जाधारियों ने अभद्रता कर जान मारने की दी धमकी, ये है पूरा मामला

Tue, 31 Oct 2023 09:08 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Tue, 31 Oct 2023 09:08 PM IST
सार

Shamli News : कब्जाधारियों ने राजस्व विभाग की टीम दौड़ा लिया। कब्जाधारियों ने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।

विज्ञापन
Misbehaved with Revenue Department team and threatened to killed in Shamli
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली में चौसाना के जिजौला में नवीन परती की भूमि पर खड़ी फसल को काटने व चकरोड को कब्जा मुक्त कराने गई राजस्व विभाग की टीम के साथ कब्जाधारियों ने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। टीम को कब्जाधारियों ने दौड़ा लिया। राजस्व अधिकारियों के साथ हुई अभद्रता का वीडियो किसी ग्रामीण ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अधिकारियों के साथ मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


चौसाना के गांव जिजौला में नवीन परती की भूमि खसरा संख्या 144 के रकबा .1640 हेक्टेयर भूमि पर उड़द की फसल खड़ी थी। जिस पर जिजौला निवासी दो लोगों का कब्जा था। गत सितंबर माह में राजस्व लेखपालों ने भूमि को कब्जा मुक्त कर पंचायत के सुपुर्द कर दिया था। वहीं, चकरोड की खसरा संख्या 146 को भी कब्जा मुक्त कराया था। 

विज्ञापन

आरोप है कि कब्जाधारियों ने चकरोड और फसल वाली भूमि पर कब्जा कर फसल को काट लिया था। जिसकी सूचना पर राजस्व लेखपाल लोकेश सैनी, अजीत कुमार व कानूनगो विनोद कुमार मौके पर पहुंचे। जानकारी होने पर कब्जाधारी परिवार की महिलाओं सहित लाठी-डंडों के साथ खेत पहुंचें और राजस्व टीम के साथ जमकर अभद्रता की।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि लेखपाल व कानूनगो को कब्जाधारियों ने खेतों में दौड़ा लिया। किसी तरह टीम ने भागकर जान बचाई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी मौके से फरार हो गए। 

यह भी पढ़ें: UP: मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा, डीसीएम से टकराई बाइक, पिता-पुत्री समेत तीन की मौत, मचा कोहराम

विज्ञापन

चौकी प्रभारी राहुल कादयान का कहना है कि अधिकारियों के साथ मारपीट की जानकारी नहीं है। अभद्रता हुई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: वंदे भारत ट्रेन हादसा: खुद को कोसता रहा पिता, बोला- बेटी की मान लेता तो बच जाता परिवार, उजड़ गईं तीन जिंदगियां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed