फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ministers and SPs furious at stopping supporters

समर्थकों को रोकने पर मंत्री और एसपी में नोकझोंक

Sun, 17 Jan 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Ministers and SPs furious at stopping supporters
शामली। समर्थकों को रोकने पर मुजफ्फरनगर के सदर विधायक एवं राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल की शामली एसपी सुकीर्ति माधव से नोकझोंक हो गई। कपिलदेव अग्रवाल के साथ उनके कई समर्थक थे। मंत्री के आवास पर जाने वाली गली के मुहाने पर पुलिस ने मंत्री को जाने दिया, जबकि कुछ समर्थकों को रोक लिया। इस पर मंत्री ने एतराज किया। वहां मौजूद एसपी से उनकी नोकझोंक भी हुई। बाद में मंत्री के समर्थकों को आवास तक जाने दिया गया।
विज्ञापन

श्रद्धांजलि देते ही शुरू हुई अजान
शामली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 4.10 बजे मंत्री सुरेश राणा के आवास में दाखिल हुए और उन्होंने अंदर आते ही स्व. ठाकुर रणवीर सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। तभी मंत्री के घर के पास स्थित मस्जिद से अजान गूंज उठी। इसके बाद सीएम वहां बिछे गद्दे पर बैठ गए। उन्होंने मंत्री सुरेश राणा व अन्य भाजपा नेताओं से बात करने की कोशिश की लेकिन अजान के कारण एक-दूसरे की बात ठीक से सुनाई नहीं दे रही थी। इसलिए कुछ देर सीएम खमोश रहे और अजान पूरी होने के बाद बातचीत शुरू की।
विज्ञापन

ये प्रमुख नेता एवं अधिकारी रहे मौजूद...
महामंडलेश्वर स्वामी यातींद्रानंद, प्रदेश मंत्री डा. चंद्रमोहन, विधायक सहारनपुर देवेंद्र निम, विधायक बृजेश, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश गौड़ कश्यप, मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, शामली जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, जिला महामंत्री पुनीत द्विवेदी, विधायक तेजेंद्र निर्वाल, सहारनपुर जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी, नीरज शर्मा, अजय संगल, राजेंद्र चौधरी, दामोदर सैनी, विशेष सरोहा, राजकुमार चेयरमैन, नरेश राणा, अंकुर राणा, नरेंद्र, मुकेश राणा, आदेश कुमार, प्रमोद पुंडीर, भूपेंद्र चौधरी, आनंद पुंडीर, राजेश राणा, संदीप सिंह आदि नेता मौजूद रहे। इसके अलावा व्यापारी नेता अंकित गोयल, अमित जैन, मंडलायुक्त सहारनपुर एवी राजमौलि, डीएम जसजीत कौर, डीआईजी सहारनपुर उपेंद्र अग्रवाल, एसपी सुर्किति माधव, एडीएम अरविंद कुमार सिंह, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव, पीडी ज्ञानेश्वर तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
मुख्यमंत्री का आगमन मिनट दर मिनट
3.45 बजे : थानाभवन शुगर मिल में बने हैलीपैड पर हैलीकॉप्टर उतरा।
3.55 बजे : नेताओं और अफसरों से मिलने के बाद सीएम कार में सवार हुए।
4.10 बजे : कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के आवास में दाखिल हुए सीएम।
4.15 बजे : स्व. ठाकुर रणवीर सिंह को श्रद्धांजलि दी।
4.20 बजे : परिजनों से मिलने ऊपरी मंजिल पर बने आवास पर गए।
4.28 बजे : मुख्यमंत्री छत से नीचे आए और हाथों को सैनिटाइज कर आवास से बाहर निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed