फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Minister of State for sugarcane did flag hoisting in Vikas Bhavan

विकास भवन में गन्ना राज्यमंत्री ने किया ध्वजारोहण

Fri, 17 Aug 2018 12:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली Updated Fri, 17 Aug 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
Minister of State for sugarcane did flag hoisting in Vikas Bhavan
जैन कन्या इन्टर काॅलेज में स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देती ंछात्राएं । - फोटो : अमर उजाला
शामली। स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश के गन्ना राज्य विकास मंत्री सुरेश राणा, जिले के नोडल अधिकारी व उच्च शिक्षा के विशेष सचिव नरेंद्र शंकर पांडे और विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने नवनिर्मित विकास भवन में पौधरोपण किया। इसके अलावा  कलक्ट्रेट भवन में डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पलटूराम को शाल उठाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन




कलक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में शहीद स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए। देश के विकास हेतु उनके मार्ग पर चलने की अपील की। विकास भवन के सामने स्मृति वन में एक-एक पौधा लगाया। मौके पर ग्राम्य विकास के परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर त्रिपाठी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के उपायुक्त  शैलेंद्र व्यास, डीपीआरओ अरुण अत्री, डीआरडी के सहायक अभियंता  दिनेश सिंघल मौजूद रहे। इसके अलावा नवनिर्मित विकास भवन में प्रदेश के गन्ना औद्योगिक विकास राज्य मंत्री सुुुरेश राणा ने पौधारोपण किया। मौके पर महिला आयोग की सदस्य प्रियवंदा तोमर, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, भाजपा नेता प्रसन्न चौधरी, एडीएम केबी सिंह, डीडीओ बलराम कुमार, एसडीएम अरविंद कुमार सिंह, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, पशु मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर  राजेश कुमार ने नई कलक्ट्रेट विभाग भवन में वृक्षारोपण किया है।  उधर शहर के वर्मा मार्केट में स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम के कार्यालय में शाखा प्रभारी, नरदेव सिंह, सहायक शाखा प्रबंधक अशोक आर्य ने विकास अधिकारी व अन्य लोगों को बैज लगाकर व पटका उढ़ाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर एलआईसी के अभिकर्ता विकास धीमान, अरुण कुमार, अंकित, राम कुमार, सत्तार अली मौजूद रहे।
विज्ञापन



स्वतंत्रता दिवस पर पुलिसकर्मी सम्मानित
शामली। स्वतंत्रता दिवस पर एसपी दिनेश कुमार ने पुलिस लाइन और नवनिर्मित पुलिस ऑफिस में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस लाइन में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में एसपी ने पौधरोपण करने के बाद पुलिसकर्मियों को संविधान की रक्षा और कानून के पालन के साथ ही प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने और तंबाकू का सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई। इस दौरान हेड कांस्टेबल फारुख अहमद को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न, परिवहन शाखा के हेड कांस्टेबल बलबीर सिंह को सराहनीय सेवा सम्मान का प्रशस्ति पत्र, कांस्टेबल शहजाद अली को सराहनीय सेवा सम्मान का प्रशस्ति पत्र और डायल 100 के हेड कांस्टेबल कल्याण सिंह, सुंदर सिंह, तरुण दयाल, कांस्टेबल चालक सुशील कुमार प्रवेश कुमार और होमगार्ड कपिल मलिक को बेस्ट रेस्पांस टाइम के लिए अपर पुलिस महानिदेशक की तरफ से जारी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह, सीओ कैराना राजेश कुमार तिवारी, आरआई पवन भाटी, सूबेदार महेंद्र सिंह, डायल 100 प्रभारी बिजेंद्र सिंह के अलावा पीएसी के जवान भी मौजूद रहे।



पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को तिरंगा भेंट किया  
शामली।  वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति की ओर से धीमानपुरा में कैंप कार्यालय में अमरशहीदों को नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
अध्यक्षता रमेशचंद विश्वकर्मा तथा संचालन श्यामलाल शर्मा ने किया। इस मौके पर रामतौर तायल, सरदार राजेंद्र पाल सिंह, श्रीपाल गोयल, सुनील कुमार  जैन, सरोज तोमर, संतोष कुमार संगल, मदन मित्तल, राजकुमार शर्मा, महेश चंद  शर्मा, रामनाथ सैनी, श्याम सिंह विश्वकर्मा, कुलदीप विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेटिव एसोसिएशन द्वारा शामली कोतवाली में  वृक्षारोपण किया गया। पुलिस विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा तिरंगा भेंट किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय चौधरी, संजय  आर्या,  विजय पांडे, अमित, विनय, आबिद,  दीपक अन्य सदस्य गण मौजूद रहे। कैराना रोड़ पर  कैरियर व्हील्स प्राईवेट लिमिटेड कंपनी के महाप्रंबधक आशीष कुमार जैन, आलोक कुमार जैन ने ध्वजारोहण किया, बाद में कंपनी की ओर पौधरोपण किया। कंपनी के प्रबंधक  तरूणकुमार, वरूण, अपूर्व जैन, एचआर मेनेजर कुलवंत सिंह मौजूद रहे। अखिल भारतीय योगी उपाध्याय सेवा समिति की ओर से लिलौन में आयोजित कार्यालय  में राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूूराम उपाध्याय द्वारा ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed