फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Minister in charge handed over appointment letters to three assistant teachers

प्रभारी मंत्री ने तीन सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Sun, 06 Dec 2020 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
Minister in charge handed over appointment letters to three assistant teachers
शामली कलक्ट्रेट एनआईसी में सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र देते प्रभारी मंत्री व एमएलसी विरें - फोटो : SHAMLI
प्रभारी मंत्री नेे तीन सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र
विज्ञापन

शामली। जनपद के प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल ने नवनियुक्त शिक्षकों से कहा कि वे ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वाह करें।
शनिवार को परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में चयनित सहायक अध्यापकों का नियुक्त पत्र वितरण कार्यक्रम कलक्ट्रेट एनआईसी में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जनपद के प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने जनपद के तीन नवनियुक्त सहायक अध्यापक टीचर कॉलोनी शामली निवासी अमित कुमार, आजाद नगर बनत निवासी निखिल चौधरी और जनपद मेरठ के मोहम्मदपुर धूमि के छत्रपाल शर्मा को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस दौरान उन्होंने आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका, प्रेरणा, शिक्षक डायरी, सहज आदि पुस्तकों का अवलोकन किया। कार्यक्रम में सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल, एमएलसी वीरेंद्र सिंह, डीएम जसजीत कौर, सीडीओ शंभू नाथ तिवारी, बीएसए गीता वर्मा आदि मौजूद रहे। विदित हो कि जिले में चार सहायक अध्यापकों की नियुक्ति हुई थी, जिनमें काउंसिंलिग में तीन सहायक अध्यापक शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed