फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mining lease holder arrested in sand mining theft case

रेत खनन चोरी के मामले में खनन पट्टाधारक गिरफ्तार

Wed, 24 Feb 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Mining lease holder arrested in sand mining theft case
कैराना (शामली)। रेत खनन चोरी के मामले में लखनऊ निवासी खनन पट्टा धारक को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। इस मामले में चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

2018 में बसेड़ा यमुना खादर में लखनऊ के थाना ठाकुरगंज की फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी शहरयार खान के नाम पर रेत खनन का पट्टा आवंटित हुआ था। उस समय पट्टाधारक पर अवैध रेत खनन के आरोप लगे थे। जून 2018 में तत्कालीन एसआई बच्चु सिंह ने शहरयार खान सहित छह के खिलाफ साजिश बिना रायल्टी के रेत चोरी से बेचने व खनन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले में पुलिस पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर चुकी है। सोमवार शाम पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुख्य आरोपी शहरयार को तहसील गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि 2018 में साजिश के तहत रेत चोरी करके बेचने व खनन अधिनियम के मुकदमे में वांछित चल रहे शहरयार खान को गिरफ्तार करके चालान किया गया है। चार आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। एक आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed