फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Millions of machines were useless in CHC years ago

सीएचसी में वर्षों पहले आई लाखों की मशीनें बेकार

Tue, 01 Nov 2022 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Millions of machines were useless in CHC years ago
कैराना सीएचसी पर कमरे में बंद रखी हेल्थ एटीएम मशीन। - फोटो : SHAMLI
सीएचसी में वर्षों पहले आई लाखों की मशीनें बेकार
विज्ञापन

शामली, कैराना। स्वास्थ्य विभाग जहां गरीब मरीजों के लिए करोड़ों रुपये खर्च करता है, वहीं कैराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाखों की कीमत की जांच करने की मशीनें तो आ गईं, लेकिन मशीनें किसी न किसी कारण बंद पड़ी हैं। लाखों रुपये खर्च होेने के बाद भी उनका फायदा गरीब मरीजों को नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में गरीब मरीज अपनी जांच कराने के लिए प्राइवेट लैब पर जाते हैं।
करीब दो साल पहले कैराना सीएचसी पर लाखों की कीमत की सीबीसी (कंपलीट ब्लड काउंट) मशीन आई थी। इस मशीन से मरीज के खून में वायरल इन्फेक्शन, प्लेटलेट्स, हीमोग्लोबिन आदि जांच होती है। लेकिन मशीन कई बार गलत रिपोर्ट दे देती है। जिस कारण इसकी रिपोर्ट पर डॉक्टर विश्वास नहीं करते और गरीब मरीजों को प्राइवेट लैब पर जाना पड़ता है। डेढ़ साल पहले सीएचसी पर केएफटी व एलएफटी (किडनी फंक्शन टेस्ट व लीवर फंक्शन टेस्ट) की लाखों की कीमत की मशीन भी आई थी। लेकिन डेढ़ साल बीतने के बाद भी मशीन में जांच करने के लिए जरूरी केमिकल आज तक नहीं आया। जिस कारण मशीन लैब में पड़ी धूल फांक रही है।
विज्ञापन

ईएसआर व यूरिन टेस्ट की मशीन ही सही काम कर रही है। सीएचसी के प्रयोगशाला सहायक सुनील कुमार ने बताया कि सीबीसी की मशीन कई बार गलत रिपोर्ट देती है और केएफटी व एलएफटी मशीन का अभी तक केमिकल नहीं आया है। उधर, पांच दिन पहले भी कैराना सीएचसी पर हेल्थ एटीएम मशीन लाई गई है। जो कमरा नंबर चार के एक कोने में रखी है। पांच दिन में हेल्थ एटीएम से एक भी मरीज की जांच नहीं की गई। मामले में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र चौरसिया ने बताया कि सीएमओ ने हेल्थ एटीएम चलाने के लिए दो टेक्नीशियन की मांग की है। जल्द ही एटीएम का उद्घाटन कराने के साथ ही टेक्नीशियन की पोस्टिंग कराई जाएगी। जिससे मरीजों को इसका लाभ मिल सकें। इसके अलावा सीबीसी मशीन के लिए इंजीनियर बुलाने व केएफटी मशीन के लिए केमिकल मंगाने के लिए सीएमओ को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed