फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mill will be boycotted if sugarcane is not paid

गन्ना भुगतान न होने पर मिल का होगा बहिष्कार

Wed, 19 Oct 2022 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Mill will be boycotted if sugarcane is not paid
गन्ना भुगतान न होने पर मिल का होगा बहिष्कार
विज्ञापन

शामली, कैराना। बकाया गन्ना भुगतान को लेकर चार गांवों के किसानों ने पंचायत की। उन्होंने गन्ना भुगतान न होने पर शामली गन्ना मिल का बहिष्कार करने का ऐलान किया।
गांव कंडेला में स्थित चौपाल परिसर में मंगलवार को कंडेला, शेखूपुरा, हिंगोखेड़ी व जगनपुर गांव के किसानों की पंचायत हुई। इस दौरान किसानों ने शामली गन्ना मिल के बकाया गन्ना भुगतान न करने पर कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि गन्ने का भुगतान 14 दिनों में होना चाहिए, लेकिन लंबे समय से किसानों का संपूर्ण भुगतान नहीं हो रहा है। जिस कारण किसानों के सामने कई परेशानियां खड़ी हो गईं हैं। बच्चों की पढ़ाई से लेकर खेती के खर्चे आदि को लेकर किसान चिंतित हैं। पंचायत में शामली मिल का बहिष्कार कर गन्ना सप्लाई न करने का ऐलान किया गया।
विज्ञापन

कंडेला के पूर्व प्रधान रामबीर सिंह चौहान ने बताया कि शामली गन्ना मिल ने बकाया गन्ना भुगतान नहीं किया है। इसलिए मिल के बहिष्कार का निर्णय लिया गया है। अध्यक्षता सुरेंद्र मुखिया जगनपुर व संचालन कनक सिंह हिंगोखेड़ी ने किया। इस दौरान पूर्व प्रधान राकेश कुमार, मदन सिंह, विलियम चौहान, बबलू, अमित, मदन, सुरेंद्र, श्यामा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed