फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mid-day meal scam of five lakhs, former headmaster suspended

Shamli News: मिड-डे मील में पांच लाख का घोटाला, पूर्व प्रधानाध्यापक निलंबित

Fri, 17 Jan 2025 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 17 Jan 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Mid-day meal scam of five lakhs, former headmaster suspended
पूर्व प्रधानाध्यापक बाबू हसन का फोटो
शामली। शिक्षा अधिकारी की जांच में पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय बल्ला माजरा में तैनात प्रधानाध्यापक बाबू हसन पर मिड-डे मील में पांच लाख रुपये का घोटाला सिद्ध पाया गया। जांच पूरी होने के बाद प्रधानाध्यापक को निलंबित कर बीआरसी ऊन से संबद्ध कर दिया गया। बीएसए ने प्रधानाध्यापक से घोटाले की रकम की रिकवरी के लिए नोटिस दिया है।
विज्ञापन

ऊन ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय में तैनात पूर्व प्रधानाध्यापक बाबू हसन पर विद्यालय के शिक्षक सुनील सागर ने कुछ समय पहले मिड-डे मील व एसएमसी के खातों में लाखाें रुपये का घोटाला करने का आरोप लगाया था। जिलाधिकारी ने 22 नवंबर को जांच समिति गठित करते हुए जांच के निर्देश दिए थे। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से खंड शिक्षा अधिकारी ऊन विकास कुमार तथा एमडीएम जिला समन्वयक जितेंद्र कुमार को जांच सौंपी थी। जांच में विद्यालय की एमडीएम पंजिका में अंकित लाभांवित बच्चों की संख्या के आधार पर कन्वर्जन कॉस्ट की धनराशि की गणना की गई।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक को वर्ष 2021 से 2024 तक तीनों वित्तीय वर्षों में कन्वर्जन कॉस्ट एवं फल वितरण को मिलाकर वास्तविक रूप से 1478655 रुपये का व्यय किया जाना था, जबकि बैंक से प्राप्त एमडीएम खाते की स्टेटमेंट के अनुसार विद्यालय के प्रधानाध्यापक बाबू हसन ने 1989386 रुपये निकाले है। जो कि वास्तविक व्यय से 510731 रुपये अधिक है। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी विकास कुमार व डीसी जितेंद्र कुमार ने रिपोर्ट बीएसए को भेजी। जिस पर बीएसए लता राठौर ने बुधवार को बाबू हसन को निलंबित करते हुए ऊन बीआरसी से संबद्ध कर रकम की वसूली के लिए नोटिस जारी किया है। इस प्रकरण में समिति एक बार फिर से जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में सहायक अध्यापक व प्रधानाध्यापक के बीच हुई थी मारपीट
विद्यालय में तैनात रहे पूर्व प्रधानाध्यापक बाबू हसन ने पिछले वर्ष शिक्षक सुनील सागर के साथ मारपीट की थी। जिसके बाद शिक्षक ने चौसाना चौकी पर मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद विभाग ने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर थानाभवन बीआरसी पर संबद्ध कर दिया था। बाद में विभाग ने बाबू हसन को बहाल कर दथेड़ा विद्यालय में तैनात कर दिया था। उसके बाद शिक्षक सुनील सागर ने पिछले तीन वर्षों में एमडीएम में 12 लाख रुपये के घोटाले का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की थी।

विद्यालय के शिक्षक ने प्रधानाध्यापक पर लगभग 12 लाख रुपये का मिड-डे मील में घोटाले की शिकायत की थी। जिसकी जांच चल रही थी। बुधवार को जांच समिति ने रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें प्रधानाध्यापक पर आरोप सहीं मिला। जांच में पांच लाख रुपये का घोटाला सामने आया है। प्रधानाध्यापक को निलंबित करते हुए रिकवरी के लिए नोटिस दे दिया है।
-लता राठौर, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed