फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Message given to rally and stay fit

रैली निकालकर फिट रहने का दिया संदेश

Mon, 18 Jan 2021 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Message given to rally and stay fit
शामली आरके डिग्री कॉलेज में आयोजित साईकिल रैली में भाग लेते छात्र-छात्राएं। - फोटो : SHAMLI
शामली। राष्ट्रीय किसान पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (द्वितीय इकाई) की ओर से फिट इंडिया मूवमेंट में विभिन्न प्रकार के व्यायाम किए। साइकिल चलाई तथा लोगों को व्यायाम कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया। इसके साथ ही जागरूकता रैली भी निकाली गई।
विज्ञापन

सोमवार को एक दिवसीय शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राचार्य डा. अरविंद कुमार एवं कार्यक्रम अधिकारी डा. सौरभ कुमार पांडेय के ने मां सरस्वती एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। प्रथम चरण में फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत फिट इंडिया साइक्लोथोन कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं ने साइकिल चलाई, उसके बाद व्यायाम और एक लघु दौड़ प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रमों में स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्वस्थ रहने के लिए नित्य व्यायाम एवं साइकिल चलाने का संकल्प लिया। द्वितीय चरण में रैली निकालकर लोगों को नियमित व्यायाम करने का संदेश दिया गया। मौके पर प्रोफेसर आरपी सिंह एवं डॉ. चंद्रबली पटेल ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया गया। मौके पर डॉ. मनोज कुमार, डॉ. प्रवीन अहमद, डॉ. गीता देवी, संजीव कुमार, डॉ. मांगेराम सैनी, लोकेंद्र, सुनील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed