फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Meritorious Students Awarded

मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार से नवाजा

Sun, 21 Mar 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Meritorious Students Awarded
शामली। राष्ट्रीय किसान डिग्री कालेज में आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव सरगम 2021 का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान डिग्री कालेज में 17 व 18 मार्च को दो दिन तक सांस्कृतिक उत्सव सरगम का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शनिवार को कालेज में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ। प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेता क्रमश: खुशी जागलान, आशू जिंदल व अनिरुद्ध को सम्मानित किया। रंगोली में प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेता क्रमश: खुशी समूह, नेहा समूह व गुंजन समूह को ट्राफी व प्रमाण पत्र दिया गया। रचनात्मक लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेता क्रमश: मानवी, तनवी और आमरीन को, नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेता क्रमश: जयकुमार, प्रेरणा एवं स्वाति और निकिता को, काव्य प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेता क्रमश: तानिया, विपुल व कहकंशा को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

संगीत प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेता क्रमश: गौरव, विनय व एकता, मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेता क्रमश: सिमरन, साक्षी और कौशर, ब्रेन टिवस्टर क्विज प्रतियोगिता मेें प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेता क्रमश: गुंजन, ज्योति व काजल को ट्रॉफी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर प्रोफेसर श्रीकांत वार्ष्णेय, डॉ. मांगेराम सैनी, डॉ. रोहित राणा, डॉ. विनीता और सुरेंद्र गंगवार मौजूद रहे। संचालन सुरेद्रिं गंगवार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed