फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mercury crosses 42, temperature will rise further

42 के पार पहुंचा पारा, अब और बढ़ेगा तापमान

Tue, 16 May 2017 12:02 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 16 May 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Mercury crosses 42, temperature will rise further
weather - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 शामली। आसमान से आग बरसने और  गरम लू चलने से पूरे दिन लोग बेहाल रहे। दिन का तापमान 42.7  डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।  मंगलवार को दिन का तापमान  दो डिग्री सेल्सियस बढ़ने की उम्मीद हैं। इसके बाद ही आंधी- तूफान एवं हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।
विज्ञापन


पिछले कई दिन से आसमान से आग बरस रही है। दिन निकलते ही सुबह दस बजे से सूर्य देव आग बरसाना शुरू कर देते हैं। दिन के बारह बजे से लेकर पांच बजे तक दिन में गरम लू के थपेड़ों से जनजीवन अस्त व्यस्त रहता है। सोमवार को तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस तक तक पहुंच गया।
विज्ञापन


लू से बचने के लिए महिलाओं और बच्चों को घर में कैद होने के लिए मजबूर होना पड़ा। बाजारों में सन्नाटा पसर गया। कृषि बघरा विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर पीके सिंह ने बताया कि सोमवार को लू चलने से दिन का तापमान बढ़ गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दिन में दस किमी प्रति घंटा उत्तरी पश्चिमी हवाएं चली। उनका मानना है कि मंगलवार को 44 डिग्री सेल्सियस तक दिन का तापमान पहुंचने की संभावना है। इसके बाद मंगलवार की शाम तक आंधी-तूफान और हलकी बूंदाबांदी  मौसम में बदलाव आने की संभावना है। मौसम बदलने के बाद  मौसम फिर गरम होने की संभावना है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed