फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Merchants surrounded the commerce tax team

बर्तन व्यापारियों ने वाणिज्य कर टीम को घेरा

Fri, 09 Feb 2018 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Fri, 09 Feb 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
Merchants surrounded the commerce tax team
बरखंडी में वाणिज्य कर अधिकारी का घेराव करते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
शामली शहर के बर्तन व्यापारियों ने वाणिज्य कर की टीम पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। व्यापारियों के विरोध के चलते टीम बैरंग लौट गई है।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह दस बजे बरखंडी रोड स्थित आरके पीजी कॉलेज की पुरानी बिल्डिंग के सामने बर्तन व्यापारी अभिलाष मित्तल, संजीव गर्ग, अमित कुमार, राकेश सिंघल, रोबिन, डिंपल, संजय गर्ग, अनुज गोयल, मीनू गोयल, सौरभ गोयल, राजकुमार गुप्ता आदि मुंबई से आए ट्रक से माल उतार रहे थे। इस दौरान वाणिज्य कर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर दुर्गेश यादव और राजेंद्र सीटू ने मौके पर पहुंचकर व्यापारियों से माल के बिल मांगे। आरोप है कि बिल दिखाने के बावजूद अधिकारियों ने करीब दो घंटे तक माल को ट्रक से उतरने नहीं दिया। इस पर व्यापारियों ने सभी औपचारिकता पूरी होने के बावजूद अकारण परेशान करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित गोयल भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
उन्होंने वाणिज्य कर विभाग की टीम से बात की। साथ ही उच्च विभागीय अधिकारियों और डीएम इंद्र विक्रम सिंह को फोन पर जानकारी देकर व्यापारियों के अकारण उत्पीड़न का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि व्यापारियों का माल मुंबई से होता हुआ करीब पांच राज्यों को पार कर शामली पहुंचा हैं। व्यापारियों ने रास्ते मे होने वाली चेकिंग के दौरान भी अपने माल का बिल दिखाया। मगर, जिले के वाणिज्य कर अधिकारियों ने सुविधा शुल्क मांगते हुए माल को गाड़ी से उतरने नहीं दिया। पक्के बिल होने के बावजूद भी व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। वाणिज्य कर विभाग की टीम के जाने के बाद व्यापारियों के माल को रेहडों में लदवाकर वहां से रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed