फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mepls team won the match by 148 runs

मेपल्स की टीम ने 148 रन से जीता मैच

Wed, 03 Feb 2016 12:46 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Wed, 03 Feb 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
 Mepls team won the match by 148 runs
शामली। मेपल्स एकेडमी में एक दिवसीय क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिसमें एकेडमी की टीम ने नकुड़ की टीम को 148 रन से हराकर मैच जीत लिया। 
विज्ञापन


सोमवार को मेपल्स एकेडमी और नकुड़ की केल्विन एकेडमी के बीच एक दिवसीय क्रिकेट मैच हुआ। जिसमें एकेडमी के कप्तान विश्वजीत चौधरी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। इस दौरान 40 ओवर के मैच में पांच विकेट खोकर एकेडमी की टीम ने 314 रन बनाए। एकेडमी की ओर से राहुल कुमार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 112 रनों की पारी खेली।

इसके जवाब में खेलने उतरी केल्विन की टीम के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। पूरी टीम मात्र 24 ओवर ही खेल सके और केवल 166 रन ही बनाए। मेपल्स की तरफ से पंकज चौधरी ने सर्वाधिक चार विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच शतक लगाने वाले राहुल कुमार को दिया गया। प्रधानाचार्य अजय कुमार शर्मा ने खिलाड़ियों को बधाई दी। इस दौरान प्रताप सिंह, नवीन, अमन, जतिन, अखिल, सचिन, सुमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


शामली चैलेंजर्स ने दिल्ली में जीता मैच

 शामली। दिल्ली में एसएनडी सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी कंपनी की ओर से सोमवार को कराए गए टी-20 क्रिकेट मैच में शामली चैलेंजर्स की टीम ने जीत दर्ज की। शामली चैलेंजर्स टीम के कप्तान मयंक सैनी ने बताया कि मैच में दिल्ली वेबराइडर्स से टीम का मुकाबला हुआ।  शामली चेलेंजर्स टीम ने 17.4 ओवर में दिल्ली टीम को 133 रन पर ढेर कर मैच जीत लिया। कप्तान मयंक सैनी को शानदार प्रदर्शन की बदौलत मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed